पीएम मोदी के विजन का कमाल, GST लागू होते ही मिलेंगी 1 लाख नौकरियां !
Jun 25 2017 5:38PM, Writer:Shantanu
देश में जॉब सेक्टर में तेजी लाने के लिए केंद्र सरकार लगातार कोशिश कर रही है। इसके लिए कई तरह के उपाय भी किए जा रहे हैं। इन सबके बीच में देश में जीएसटी लागू होने वाला है। 30 जून की आधी रात को राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी इसे लॉन्च करेंगे। जीएसटी को लेकर कई तरह की आशंकाएं भी जताई जा रही है। सत्ता और विपक्ष में भी इस के श्रेय को लेकर तकरार होती रहती है। ऐसे में हम आपको बता कि जीएसटी को लेकर डरने की जरूरत नहीं है। इस से आम आदमी को फायदा होगा। इतना ही नहीं, जीएसटी के लागू होने के साथ ही देश में एक लाख नई नौकरियां भी पैदा होंगी। इस खबर के बाद लोगों में GST को लेकर खासा उत्साह है। जानकारों के मुताबिक नई जॉब्स के लिए जीएसटी फायदेमंद रहेगा। खास तौर पर बेरोजगार प्रतिभाशाली युवाओ के लिए ये खबर बेहद अहम है।
कई क्षेत्रों के जानकारों का मानना है कि जीएसटी लागू होने के बाद देश के कई सेक्टरों में नई जॉब्स पैदा होंगी। कहा जा रहा है कि एक लाख नौकरियां तो जीएसटी लागू होने के फौरन बाद सामने आएंगी। इनमें टैक्स, अकाउंटिंग और डाटा एनालिसिस के फील्ड में लोगों की जरूरत होगी। तो अगर आपको इन फील्ड के बारे में जानकारी है तो तैयार हो जाइए। देश के जॉब सेक्टर में जीएसटी के बाद बहार आने वाली है। बता दें कि एक जुलाई से जीएसटी पूरे देश में लागू होने वाला है। सरकार ने इसकी पूरी तैयारी कर ली है। जॉब सेक्टर में जीएशटी लागू होने के बाद 10 से 13 फीसदी तक की बढ़ोतरी होगी। इकॉनमी के फील्ड में जानकारी रखने वालों की डिमांड ज्यादा बढ़ जाएगी। इसके अलावा भी कई सेक्टरों में प्रोफेशनल्स की डिमांड बढ़ने की बात की जा रही है।
जानकारों का मानना है कि GST के कारण वस्तुओं की खरीदारी और वितरण तेज हो जाएगा। इससे ट्रांसपेरेंसी बढ़ेगी और कैश फ्लो का अंदाजा लगाना आसान हो जाएगा। साथ ही मुनाफा भी बढ़ेगा। इन सारे कारणों के चलते 10 से 13 फीसदी तक नौकरियों में उछाल आएगा। इतना ही नहीं एक अनुमान के मुताबिक GST लागू होने के फौरन बाद एक लाख नौकरियां सामने आएंगी। जीएसटी लागू होने के बाद पहली तिमाही के दौरान ये नौकरियां पैदा हो सकती हैं। इसके अलावा आने वाले समय में 50 से 60 हजार नई जॉब्स भी पैदा होंगी। जीएसटी के बाद देश का टैक्स सिस्टम बदल जाएगा। इसका सकारात्मक असर बिजनेस पर पड़ेगा। इस से फॉरेन इन्वेस्टर और कंपनियां भी आकर्षित होंगी। कुल मिलाकर जीएसटी को लेकर जो लोग आशंका जता रहे हैं बेवजह परेशान हो रहे हैं। कुल मिलाकर ये पीएम मोदी के विजन का कमाल है जिसके कारण नई नौकरियों की बहार आने वाली है।