image: Pankaj sati and sachin rautela new song

Video: उत्तराखंड के हुनरमंदों का धमाल, इस पहाड़ी गीत ने आते ही मचा दी धूम

Jun 28 2017 11:57AM, Writer:प्रगति

संगीत की दुनिया में उत्तराखंड लगातार आगे बढ़ता जा रहा है। हर बार आपको कुछ नया देखने को मिल रहा है। ऐसा ही कुछ एक बार फिर से हो गया है। पहाड़ी छोरों का ऐसा कॉम्बिनेशन शायद आपने पहले नहीं देखा होगा। पंकज सती की आवाज, सचिन रौतेला और मोहित गुसांई के डायरेक्शन में एक नया गीत ‘औ रे’ तैयार हुआ है। पंकज की आवाज का जादू तो आप पहले ही देख चुके हैं। उत्तराखंड को पंकज अपनी बेहतरीन आवाज से कई बार अपनी तरफ खींच चुके हैं। उधर सचिन रौतेला का ‘शहर मेरा देहरादून’ गीत पहले ही काफी सुर्खियां बटोर चुका है। इस पंकज और सचिन ने मिलकर कुछ नया करने की ठान ली थी। हालांकि पंकज इस गाने को पहले ही तैयार कर चुके थे लेकिन अब इस गीत का वीडियो तैयार करना भी बड़ा चैलेंज था। आखिरकार सचिन आगे आए और पंकज का साथ दिया। गीत के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं।

बेहतरीन आवाज, बेहतरीन एडिटंग और बेहतरीन वीडियोग्राफी का नमूना है ये नया गीत। पंकज की आवाज कानों के रास्ते में दिल में उतर जाती है। परिणय लखेड़ा और स्वाति पंवार इस वीडियो में काफी धांसू लग रहे हैं। दोनों ने ही बेहतरीन अदाकारी की है। परिणय काफी गंभीर लग रहे हैं और स्वाति की अदाएं एक बार लिए आपको भी दीवाना बना सकती हैं। खैर इस वीडियो की शुरुआत दिल्ली और देहरादून से होती है। दिल्ली में लड़की रहती है और देहरादून में लड़का रहता है। इसके बाद धीरे धीरे दोनों के मिलने का सिलसिला चलता है। कहानी आगे बढ़ती रहती है और बेहद ही खूबसूरती से आगे बढ़ती रहती है। कुल मिलाकर कहें तो इस गीत को हर उत्तराखंडी के लिए शानदार तरीके से तैयार किया गया है। ये वीडियो भी ये दिखा रहा है कि आने वाले वकत् में उत्तराखंड का संगीत किस ऊंचाई पर जाने वाला है। आप भी एक बार जरूर इस वीडियो को देखिए।

हां खास बात ये है कि बाकी गीतों से ये गीत काफी अलग लग रहा है। डिनचैक और डीजे वाले गानों से ये गीत थोड़ा सा अलग है। कहीं आराम से बैठ जाइए और सुकून के साथ इस गीत को सुनिए। यकीन मानिए आपको अच्छा लगेगा। इसके साथ ही अगर आपको ये वीडियो पसंद आता है और अगर आपको लग रहा है कि उत्तराखंड संगीत एक सही दिशा में जा रहा है तो इन पहाड़ी छोरों के लिए इसे शेयर जरूर कीजिए। आखिर पहाड़ी बंदे हैं, दुनिया को पता होना चाहिए कि पहाड़ियों का हुनर क्या है। एक बार फिर से राज्य समीक्षा की टीम की तरफ से पंकज सती को बेहतरीन आवाज के लिए बधाई, सचिन रौतेला और मोहित गुसाईं को बेहतरीन डायरेक्शन के लिए बधाई, परिणय और स्वाति को बेहदरीन अदाकारी के लिए बधाई। बाकी आप भी इस वीडियो को देखिए खो जाइए उत्तराखंड के एक और बेहतरीन गाने में, और हां शेयर करना ना भूलें।


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home