‘पहाड़ी हुंकार’ से सहमा पाकिस्तान, पीएम मोदी के बाद बिपिन रावत ने दिखाया रौद्र रूप !
Jun 28 2017 6:46PM, Writer:Shantanu
भारत के खिलाफ आतंकी साजिश रचने वाले पाकिस्तान को लेकर भारत का रुख कड़ा होता जा रहा है। मोदी के अमेरिका दौरे के दौरान आतंकी सलाउद्दीन को ग्लोबल टेररिस्ट घोषित किया गया था। अमेरिका से ही खुद पीएम मोदी ने पाकिस्तान को जमकर खरी खोटी सुनाई। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक की तो दुनिया के किसी भी देश ने सवाल नहीं खड़ा किया। हमने दिखा दिया कि अंहिसावादी होने के बाद भी भारत अपनी संप्रभुता की रक्षा करने में समर्थ है। अगर कोई देश भारत के खिलाफ साजिश करता है तो भारत उसका जवाब दे सकता है। ये पहली बार है जब पीएम मोदी ने इंटरनेशनल प्लेटफॉर्म से सर्जिकल स्ट्राइक का जिक्र किया था। इसके बाद पाकिस्तान को अब पहाड़ी वीर सेना प्रमुख बिपिन रावत ने अपना रौद्र रूप दिखाया है। बिपिन रावत ने पीएम मोदी के बयान को आधार बना कर पाकिस्तान पर करारा तमाचा मारा है।
आर्मी चीफ बिपिन रावत ने पाकिस्तान को दो टूक कहा है कि उसे सबक सिखाने के लिए सर्जिकल स्ट्राइक के अलावा भी भारत के पास बहुत सारे तरीके हैं। ये पाकिस्तान के लिए सीधी चेतावनी है कि वो सुधर जाए। जरूरी नहीं कि सर्जिकल स्ट्राइक के जरिए ही पाकिस्तान को सबक सिखाया जाए. भारत के पास और भी कई तरीके हैं। एक इंटरव्यू नें आर्मी चीफ बिपिन रावत ने कहा कि पाकिस्तान को लग रहा है कि वो भारत के खिलाफ आसान लड़ाई लड़ रहा है। आतंकियों को भेज रहा है। जिस से उसे फायदा हो रहा है। लेकिन उसका ये सोचना गलत है। भारत के पास उसे सबक सिखाने के लिए कई तरीके हैं। भारतीय सेना बर्बर नहीं है। हम अनुशासन में रहकर काम करते हैं। भारतीय सेना किसी का सिर नहीं काटती है। सलाउद्दीन पर बैन को लेकर बिपिन रावत ने कहा कि इस पर अभी देखना होगा कि पाकिस्तान का क्या रुख होता है।
बिपिन रावत ने कहा कि हाफिज सईद के मामले में हमने देखा कि पाकिस्तान को कोई फर्क नहीं पड़ा है। कश्मीर के हालात पर आर्मी चीफ ने कहा कि वहां के नेताओं से तभी बात हो सकती है जब वहां पर शांति हो। उस से पहले किसी नेता से बात करने का कोई मतलब नहीं है। कश्मीर में सेना अपना काम पूरी ईमानदारी से कर रही है। उन्होंने कहा कि घाटी के युवाओं को गलत खबरें दिखा कर बहकाया जा रहा है। उन्हे पत्थरबाजी के लिए उकसाया जा रहा है। कुल मिलाकर बिपिन रावत ने पाकिस्तान के साथ साथ कश्मीर के अलगाववादियों को सीधा संदेश दिया है। भारतीय सेना को कमजोर न समझे। भारत के पास पाकिस्तान को सबक सिखाने के कई तरीके हैं। कुल मिलाकर बिपिन रावत ने साफ कर दिया है कि अब पाकिस्तान के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया जाएगा। सर्जिकल स्ट्राइक पुरानी बात हो गई है। उसके अलावा भी भारत के पास कई तरीके हैं पाक और उसके आतंकियों को सबक सिखाने के लिए।