image: Uttarakhand boy won silver medal in world championship

उत्तराखंड का अन्नू ओलंपिक में जीतेगा गोल्ड, फ्रांस से कर दिया आगाज

Jun 28 2017 8:39PM, Writer:कबीर

उत्तराखंड की प्रतिभा क्या है इससे आप अच्छी तरह से वाकिफ होंगे। आज हम आपको उत्तराखंड के लाल अन्नू कुमार के बारे में बता रहे हैं। अन्नू ने फ्रांस में आयोजित हुई वर्ल्ड स्कूल कॉम्पिटीशन में सिल्वर मेडल हासिल कर दिया। ये मेडल उन्होंने 800 मीटर रेस में जीता। इस रेस को पूरा करने में अन्नू ने 1 मिनट 53 सेकंड का वक्त लिया। जाहिर है कि इस उम्र में ही अन्नू ने दुनियाभर के चैंपियन को हैरान कर दिया है। अब आपको बताते हैं कि आखिर किस तरह से अन्नू ओलंपिक में गोल्ड मेडल हासिल करेंगे। इस वक्त 800 मीटर रेस में वर्ल्ड रिकॉर्ड डेविड रुदिशा के नाम है। डेविड रुदिशा ने 1 मिनट 40 सेकंड में 800 मीटर रेस में वर्लड रिकॉर्ड तैयार किया था। अगर अन्नू और डेविड रुदिशा के रिकॉर्ड पर नजर डालें तो अन्नू डेविड रुदिशा से सिर्फ 13 सेकंड पीछे हैं। अभी अन्नू इस उम्र के हैं कि डेविड रुदिशा के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ सकते हैं। इस कॉम्पिटीशन के लिए सिर्फ 8 खिलाड़ी सलेक्ट हुए थे।

इस टीम में उत्तराखंड के अन्नू कुमार को भी सलेक्ट किया गया था। अन्नू कुमार हरिद्वार के रहने वाले बताए जा रहे हैं। इसके साथ ही वो महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज के छात्र हैं। अब आपको अन्नू के एक और कमाल के बारे में बता देते हैं। दरअसल अन्नू का सलेक्शन अंडर 17 के लिए हुआ था। लेकिन प्रतिभाशाली अन्नू ने अंडर 19 के लिए खेला और अपने से बड़ी उम्र के खिलाड़ियों को कड़ी टक्कर देते हुए सिल्वर मेडर अपने नाम किया। इससे पहले अन्नू अंडर 17 में नेशनल रिकॉर्ड भी बना चुके हैं। अंडर-17 की 1500 मीटर रेस में अन्नू ने 3 मिनट 56 सेकंड का वक्त लिया था। जाहिर है कि एक बार फिर से अन्नू ने उत्तराखंड का मान बढ़ाया है। उत्तराखंड के खिलाड़ी लगातार नए मुकाम हासिल करते जा रहे हैं। इससे पहले हमने आपको बताया था कि भारत की बास्केटबाल टीम की कप्तानी उत्तराखंड के विशेष भृंगुवंशी को दी गई है। इसके साथ ही इस टीम में उत्तराखंड के दो और खिलाड़ियों ने अपनी जगह बनाई है।

इसके अलावा ऋषिकेश के उभरते हुए पहलवान लाभांशु शर्मा ने अपने करियर के पहले अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में ही भारत को गोल्ड मेडल दिया दिया। इसी के साथ साबित हो गया है कि देवभूमि भी ऐसे ऐसे ताकतवर और हुनरमंद युवाओं को पैदा कर रही है, जो देश ही नहीं बल्कि दुनिया में अपना लोहा मनवा रहे हैं। इसके अलावा उत्तराखंड की बेटी कूहू गर्ग भी अब इंटरनेशनल लेवल पर अपनी चमक बिखेरने जा रही है। कूहु ने बैडमिंटन की दुनिया में अपना लोहा मनवाया है। कुहू का सलेक्शन कनाडा ओपन और यूएस ओपन ग्रैंड प्रिक्स बैडमिंटन टूर्नामेंट के लिए हुआ है। वहीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम में उत्तराखंड की दो बेटियां भी जगह बनाने में सफल रही हैं। एकता बिष्ट और मानसी जोशी ने ये कारनामा कर दिखाया है। तो कुल मिलाकर कहा जाए तो उत्तराखंड में हुनरमंद खिलाड़ी पैदा हो रहे हैं। अन्नू कुमार को उनके उत्कृष्ट खेल के लिए राज्य समीक्षा की टीम की तरफ से बधाई।


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home