आने वाला है 200 का नोट, RBI ने शुरु किया काम, जानिए मार्केट में कब आएगा
Jun 29 2017 4:23PM, Writer:शेखर
नोटबंदी का वो दिन आपको अच्छी तरह से याद होगा, जब पीएम मोदी ने देशवासियों के सामने ऐलान किया था कि देशभर में 8 नवंबर 2016 की रात 12 बजे के बाद से 500 और 1000 के पुराने नोट बंद कर दिए जाएंगे। उस वकत् देशभर में हड़कंप मच गया था। इसके बाद देश में 500 और 2000 के नए नोट चलन में आए। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अब 200 का नया नोट मार्केट में आने वाला है। बताया जा रहा है कि आरबीआई इस दिशा में लगातार काम कर रहा है। बताया जा रहा है कि RBI जल्द ही 200 के नए नोट को लाने की तैयारी में है। हमने इससे पहले आपको बताया था कि RBI इस वक्त तीन शिफ्ट में काम कर रहा है, जिससे लोगों को कैश की दिक्कत ना हो। अब कहा जा रहा है कि RBI 200 के नए नोट की छपाई कर रहा है। इसके लिए भी बकायदा तीन शिफ्ट में ही काम किया जा रहा है। इस बारे में केंद्रीय बैंक ने भी अपना बयान दिया है। इस बारे में आपका जानना बेहद जरूरी है।
केंद्रीय बैंक ने कहा कि लोगों के लिए ट्रांजेक्शंस को आसान बनाने के मकसद से इस नोट को जारी किया जाएगा। सूत्रों का कहना कि RBI की तरफ से कुछ सप्ताह पहले ही इन नोटों की छपाई का आदेश दिया गया है। इसके बाद से इस पर लगातार काम चल रहा है। पहले ये बात कही जा रही थी कि ये नोट देशभर में जुलाई में जारी किए जा सकते हैं, लेकिन अब इसमें कुछ देरी हो सकती है। इसके साथ ही एक्सपर्ट्स भी इस बारे में अपनी अपनी राय दे रहे हैं। एक्सपर्ट्स का कहना है कि लेन-देन के मकसद से 200 रुपये के नोट आने से कामकाज में आसानी होगी। इससे पहले मार्च में ही आरबीआई बोर्ड की एक बैठक हुई थी। इस बैठक में 200 रुपये के नए नोट लाने के बारे में चर्चा की गई थी। इसके साथ ही इस मीटिंग में नए नोट को लागू करने का भी फैसला लिया गया। सरकार भी इससे पहले इस नोट को जारी करने पर विचार कर रही थी।
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की रिसर्च के आंकड़े सामने आए हैं। इन आकड़ों के मुताबिक 8 नवंबर को नोटबंदी के वक्त देश में 500 रुपये के नोटों की संख्या करीब 1,650 करोड़ थी। इन नोटों को हटाए जाने के बाद मार्केट में नोटों की संख्या में बड़ा अंतर आया था। खैर अब 200 रुपये के नोट पर काम चल रहा है और कहा जा रहा है कि जल्द ही ये 200 का नया नोट आपके सामने होगा। हालांकि नोटबंदी में हटाए गए नोटों के एक हिस्से की भरपाई 2,000 रुपये के नोटों से हुई तो है लेकिन इसके बाद भी छोटे नोटों की जरूरत ज्यादा दिख रही है। खैर कुल मिलाकर कहें तो हो सकता है कि जुलाई में आपको इस जुलाई के मध्य में या फिर आखिर तक ये खबर मिल जाएगी कि बाजार में 200 के नए नोट आ गए हैं। हम एक बार फिर से आपको बता दें कि इसके लिए आरबीआई लगातार काम कर रहा है। जल्द ही बाजार में कैश की किल्लत दूर होगी, ऐसा बार बार एक्सपर्ट्स कह रहे हैं। देखना है कि ये फॉर्मूला किस तरह से काम करता है।