image: Rain increase problem of uttarakhand

उत्तराखंड में आफत बनी बारिश, कुदरत के कहर से यहां मचा हाहाकार

Jun 29 2017 9:00PM, Writer:जतिन

उत्तराखंड में बारिश लगातार आफत बनकर बरस रही है। लोग मुश्किल में हैं और त्राहि त्राहि कर रहे हैं। गैरसैण में तो बारिश ने अपना रौद्र रूप दिखा दिया। गैरसैंंण के सैंजी में बुधवार की रात को बारिश ने हाहाकार मचा दिया। बारिश के साथ आए मलबे से गांव में एक मकान बुरी तरह से तबाह हो गया। इसके अलावा गांव के ही 26 परिवारों के घरो में मलबा भर गया। इस बीच कर्णप्रयाग हाईवे भी मलबे से बाधित रहा। खबर मिलने पर सुबह तहसील प्रशासन मौके पर पहुंचा। इसके साथ ही गांव में राहत और बचाव कार्य किया गया। बताया जा रहा है कि सैंजी गदेरे ने बीती रात गांव में खूब बवाल मचाया। मलबे से गांव के प्रेम सिंह नाम के शख्स का मकान पूरी तरह ढह गया। प्रेम सिंह के घर में बाकी तीम भाइयों का भी परिवार रहता है। वो तो गनीमत रही कि बारिश की आहट के साथ ही परिवार वालों ने भागकर जान बचा ली। मलबे की चपेट में आने से गौशाला भी तबाह हो गई। इसके साथ ही गांव के ही 26 परिवारों का बुरा हाल है।

मौके पर पहुंचकर राहत टीम ने गांव के लोगों को राहत सामग्री भी बांटी। हालांकि इस बीच गनीमत ये है कि केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री और हेमकुंड यात्रा सुचारु है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने एक बार फिर से अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 24 घंटों में भी अधिकांश स्थानों पर बारिश हो सकती है। कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। इसे देखते हुए उत्तराखंड के कई जिलों में एक बार फिर से अलर्ट जारी किया गया है।खासकर चारधाम यात्रा मार्गों पर खास सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। शुक्रवार को राज्य में मानसून के दस्तक देने की संभावना है। बारिश का असर चारधाम यात्रा पर भी असर पड़ा है। रास्तों के बार-बार बंद होने और खुलने से यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। देहरादून के जनजातीय जौनसार बावर क्षेत्र में 100 से ज्यादा गांवों का सड़क से संपर्क कट गया है। बारिश से खेतों में मलबा पट गया। इसके फसल को काफी ज्यादा नुकसान पहुंचा है।

तहसील के अधिकारियों ने सुबह जाकर नुकसान का जायजा लिया। उधर उत्तरकाशी में बारिश के दौरान एक पेड़ गिर गया। इस वजह से जिलाधिकारी आवास की दीवार ढह गई। इससे पहले मौसम विभाग ने उत्तराखंड के 6 जिलों के लिए अलर्ट जारी कर दिया था। मौसम विभाग के मुताबिक देहरादून, हरिद्वार, रुद्रप्रयाग, चमोली, नैनीताल और पिथौरागढ़ जिलों में भारी बारिश होने की पूरी पूरी संभावना है। इस वक्त देखा भी जा रहा है कि उत्तराखंड के कई जिलों में भारी बारिश हो रही है। ऐसे में इन जिलों के लोगों को सावधान रहने की काफी जरूरत है। इसके साथ ही मौसम विभाग का कहना है कि उत्तराखंड के कई जिलों में बारिश लगातार जारी रहेगी। बाकी इलाकों में मध्यम बारिश होगी। सीएम त्रिवेंद्र रावत ने भी अपने ट्विटर पर लोगों से सावधान रहने के लिए कहा है। इसके अलावा मौसम विभाग ने उत्तराखंड में मानसून के पिछड़ने की संभावना जताई है। इसलिए सावधान रहिए और सुरक्षित रहिए।


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home