उत्तराखंड में बनेगी देश की सबसे लंबी रेलवे सुरंग, ‘प्रभु’ के ऐलान से तैयारी पूरी
Jun 30 2017 9:13AM, Writer:किरीट
देश की सबसे लंबी रेलवे सुरंग का नाम चेन्नानी-नाशरी सुरंग हैं। ये सुरंग जम्मू कश्मीर में हैं। इस सुरंग की लंबाई 9.28 किलोमीटर है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि उत्तराखंड इस मामले में अब नया रिकॉर्ड तैयार करने जा रहा है। चेन्नानी-नाशरी सुरंग से भी लंबी सुरंग उत्तराखंड में बनाई जा रही है। जी हां हम बात कर रहे हैं चार-धाम रेलवे ट्रैक की। इस ट्रैक को लेकर अभी से ही काफी बातें कही जा रही हैं। इससे पहले देश के रेल मंत्री सुरेश प्रभु चार धाम रेल ट्रैक का हवाई सर्वे भी कर चुके हैं। गर्व इस बात का है कि चेन्नानी-नाशरी से भी बड़ी रेलवे सुरंग उत्तराखंड में बनने जा रही है। बताया जा रहा है कि इसके लिए केंद्र सरकार ने पूरी तैयारियां भी कर ली हैं। अब आपको बताते हैं कि आखिर ये सुरंग कहां बनाई जा रही हैं। बताया जा रहा है कि ऋषिकेश से कर्णप्रयाग रेलवे लाइन पर देश की सबसे लंबी रेल सुरंग बनने जा रही है।
देवप्रयाग से लछमोली तक 15.2 किलोमीटर का रेल मार्ग बनेगा, जो कि एक सुरंग से होकर गुजरेगा। रेलवे मंत्रालय की ओर से तैयार किए गए ड्राफ्ट के मुताबिक ऋषिकेश से कर्णप्रयाग तक रेल रूट पर 17 पुलों का निर्माण होना है। बताया जा रहा है कि ये काम साल 2027 में पूरा होगा। इसके साथ ही राज्य के पहाड़ी जिलों को रेल रूट से जोड़ने के लिए आखिरी ड्राफ्ट भी तैयार कर लिया गया है। ये ड्राफ्ट कहता है कि ऋषिकेश से कर्णप्रयाग के बीच 125.2 किलोमीटर लंबा रेल मार्ग तैयार किया जाएगा। अब आपको जानकर हैरानी होगी कि इस रूट का 105 किलोमीटर का मार्ग सुरंगों के बीच से होकर गुजरेगा। इसके साथ ही कहा जा रहा है कि इस रेल रूट में 17 मेगा ब्रिज तैयार किए जाएंगे। 105 किलोमीटर सुरंगों में देवप्रयाग और लछमोली के बीच 15.2 किलोमीटर लंबी सुरंग बनेगी। ये सुरंग देश की सबसे लंबी रेलवे सुरंग होगी।
चमोली जिले में घोलतीर, गौचर और कर्णप्रयाग में रेलवे स्टेशन बनाए जाएंगे। इसके साथ ही घोलतीर से गौचर के लिए एक टनल बनेगी। गौचर से सिवाई तक के लिए भई एक टनल बनेगी। बाया जा रहा है कि चमोली में रेल मार्ग के लिये प्रशासन की तरफ से राजस्व की 47.442 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण कर लिया गया है। इसके अलावा सिविल की 12.335 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण किया गया है। वहीं 17.62 हेक्टेयर वन भूमि का भी अधिग्रहण कर लिया गया है। काफी वक्त से इस आखिर ड्राफ्ट का इंतजार किया जा रहा था। आखिरकार ये ड्राफ्ट भी सामने आ गया है। अब कहा जा रहा है कि इसके लिए काम शुरू कर दिया गया है। सरकार का दावा है कि उत्तराखंड को 2017 में रेल ट्रैक का काम पूरा कर सौंप दिया जाएगा। माना जा रहा है कि इस काम पर रेल मंत्री सुरेश प्रभु बारीकी से नजर बनाए हुए हैं। अब देखना है कि कितनी जल्दी ये काम पूरा होता है।