image: Success story of bhumika sharma

Video: उत्तराखंड की बेटी बनी ‘शक्ति’ का पावरहाउस, देश को दिलाएगी पहली ओलंपिया जीत

Jun 30 2017 5:12PM, Writer:प्रगति

उत्तराखंड की बेटियों की कहानी आज देश के लिए मिसाल बनती जा रही हैं। लगातार अपने कामों से वो देश का नाम रौशन कर रही हैं। आज हम आपको भूमिका शर्मा के बारे में बताने जा रहे हैं। देवभूमि की ये बेटी आज भारत की सरताज बन गई है। महज एक वीडियो ने भूमिका की जिंदगी को बदलकर रख दिया। बॉडी बिल्डिंग का ऐसा शौक चढ़ा कि ये जुनून में तब्दील हो गया। इसके बाद शुरु हुई भूमिका की सफलता की कहानी। यहां से भूमिका ने अतर्राष्ट्रीय लेवल पर अपना जलवा दिखाया। सिर्फ तीन साल, जी हां सिर्फ तीन साल देवभूमि की इस बेटी ने कड़ी मेहनत की और बॉडी बिल्डिंग में अपना नाम कमाया। बॉडी बिल्डिंग को पुरुषों का खेल कहा जाता है। लेकिन भूमिका ने इस खेल में अपनी अलग ही पहचान बनाई और साबित कर दिया कि बेटियां बेटों से किसी भी मामले में कम नहीं हैं। 17 और 18 जून को इटली में डब्ल्यूएबीबीए की तरफ से फिटनेस एंड बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप का वर्ल्‍ड कप हुआ। इस कॉम्पिटीशन में भूमिका ने गोल्ड मेडल हासिल कर दिया। केवल उत्तराखंड ही नहीं बल्कि पूरे देश का सिर गर्व से ऊंचा हो गया।

भूमिका का अगला लक्ष्य अब मिस्टर एंड मिस यूनिवर्स कॉम्पिटीशन है। भूमिका को उम्मीद है कि इस बार भारत को पहली बार मिस ओलंपिया में पदक मिलेगा। जाहिर है कि अगर हौसले हैं तो कोई भी काम आसान हो जाता है। एक बार फिर से भूमिका अपनी तैयारियों में जुट गई हैं। फिलहाल भूमिका देहरादून के आइटी पार्क में जिम चला रही हैं। इसके साथ ही वहीं पर भूमिका अपनी तैयारियां भी कर रही हैं। साल 2011 में भूमिका ने निशानेबाजी के लिए तैयारी शुरू की, लेकिन ये शायद उन्हें रास नहीं आया। भूमिका को विरासत में ही खिलाड़ी होने के गुण मिल गए थे। भूमिका की मां हंसा मनराल शर्मा अंतरराष्ट्रीय लेवल की वेटलिफ्टर रह चुकी हैं। इसके साथ ही वो द्रोणाचार्य अवार्ड से भी सम्मानित हो चुकी हैं। मां से भूमिका को प्रेरणा मिली और खेलों में करियर बनाने की ठान ली। इसके लिए भूमिका को परिजनों का विरोध झेलना पड़ा। भूमिका बताती हैं कि दिल्ली के एक जिम में फिटनेस ट्रेनर ने उन्हें फिटनेस से संबंधित एक वीडियो दिखाया था। इससे वो काफी प्रेरित हो गई।

इसके बाद भूमिका ने बॉडी बिल्डिंग करने की ठान ली। बताया जाता है कि भूमिका के माता पिता को जब इस बात का पता चला तो वो नाराज हो गए। लेकिन इसके बाद भी ये बेटी रुकी नहीं। 2015 के अक्टूबर महीने में उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिला। मुंबई में होने वाली फिट फैक्टर बॉडी एक्सपो के लिए भूमिका का सलेक्शन हो गया। हालांकि भूमिका इसमें पार्टिसिपेट नहीं कर पाई। इसके बाद परिजनों ने भूमिका को देहरादून बुलाया और बॉडी बिल्डिंग की ट्रेनिंग लेने को कहा। इसके बाद भूमिका ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। भूमिका हर रोज जिम में सात घंटे पसीना बहाती हैं। हर दिन12 किलोमीटर की रनिंग करती हैं। भूमिका के ट्रेनर सन्नी राजपूत हैं। सन्नी की देखरेख में वो वेट एक्सरसाइज करती हैं। 22 मार्च 2017 को भूमिका ने दिल्ली में मिस्टर एंड मिस दिल्ली बॉडी बिल्डिंग एंड फिटनेस कॉम्पिटीशन में स्वर्ण पदक जीता। मई 2017 में उत्तर प्रदेश में आयोजित नेशनल मिस्टर एंड मिस बॉडी बिल्डिंग एंड फिटनेस कॉम्पिटीशन में दो रजत पदक जीते। अब जाकर भूमिका ने इंटरनेशनल लेवल पर अपना नाम रोशन किया है। उम्मीद है कि आगे चलकर ये बेटी मिस ओलंपिया बनेगी। अब आप भूमिका की फिटनेस का ये वीडियो देखिए


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home