पाकिस्तान से महामुकाबला, उत्तराखंड की बेटियां तैयार, आज होगा हिसाब
Jul 2 2017 9:06AM, Writer:कपिल
चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में भारतीय टीम को पाकिस्तान के हाथों के हाथों हार झेलनी पड़ी थी। लेकिन अब मौका आ गया है कि एक बार फिर से पाकिस्तान को चारों खाने चित कर दिया जाए। जी हां एक बार फिर से वूमेन वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला होने जा रहा है। ये मैच दोपहर तीन बजे से शुरू होगा। भारतीय टीम लगातार दो जीतों से आत्मविश्वास से लबरेज है। वहीं पाकिस्तान की टीम अब तक एक भी मैच नहीं जीत पाई है। जहां तक फॉर्म का सवाल है तो भारत ने अपनी पिछली 4 वनडे इंटरनेशनल सीरीज जीती हैं। टीम ने इस दौरान श्रीलंका और वेस्टइंडीज का सफाया किया और फिर दक्षिण अफ्रीका को विश्व कप क्वालीफायर के फाइनल में हराया। इस वर्ल्ड कप में भारत ने बेहतरीन शुरुआत की। पहले मैच में इंग्लैंड को 35 रन से हराया और फिर वेस्टइंडीज को सात विकेट से शिकस्त दी।
उधर पाकिस्तान की टीम बुरी तरह से हार रही है। इस मैच में खास तौर पर उत्तराखंड की दो बेटियों पर सभी की नजरें होंगी। जी हां हम बात कर रहे हैं एकता बिष्ट और मानसी जोशी की। एकता बिष्ट अपनी फिरकी से पाकिस्तान के बल्लेबाजों को चारों खाने चित करेंगी, तो दूसरी तरफ मानसी जोशी अपनी आग बरपाती गेंदों से पाक बल्लेबाजों को एक सेकंड के लिए पिच पर नहीं टिकने देंगी। जी हां कुछ ऐसा ही जलवा है इन दोनों बेटियोंं का, जब मैदान पर ये गरजती हैं तो अच्छे खासों की बोलती बंद हो जाती हैं। इस बार भारत के पास मौके होगा कि पाकिस्तान को मात देकर बदला लिया जाए। भारतीय टीम का गेंदबाजी ऑर्डर एकता बिष्ट और मानसी जोशी के हाथों में है। ऐसे में पाकिस्तान का इस बार फिर से वर्ल्ड कप से बाहर होना तय है। एकता बिष्ट अल्मोड़ा के खजांची मोहल्ले की रहने वाली हैं। साल 2011 में उन्होंने वर्ल्ड क्रिकेट में कदम रखा था।
इसके बाद 2013 महिला वर्ल्ड कप, 2016 में टी-20 वर्ल्ड कप और एशिया कप में एकता बिष्ट भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। दाएं हाथ की इस फिरकी गेंदबाज का जलवा कमाल है। एकता कहती हैं कि भारतीय टीम को किसी भी हाल में जीत दिलानी है। लग रहा है कि देवभूमि की ये बेटी इस बार बड़ा कमाल जरूर करेगी। वहीं मानसी जोशी की बात करें तो वो टिहरी की रहने वाली हैं।पहाड़ों से प्यार करती हैं। अपनी धारदार गेंदबाजी से इस बेटी ने सलेक्टर्स का ध्यान अपनी तरफ खींचा। अक्टूबर 2016 में मानसी ने वर्ल्ड क्रिकेट में डेेब्यू किया। इसके बाद तो मानसी कभी रुकी नहीं। आगे बढ़ती गई। इससे पहले मानसी दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर गई थी। मानसी ने वहां बेहतरीन प्रदर्शन किया और सलेक्टर्स का ध्यान अपनी तरफ खींचा। आप भी उत्तराखंड की इन दो बेटियों को जीत की अभी से ही अग्रिम बधाई दें।