image: GST will provide 1 lakh jobs says union minister

अगले तीन महीने में 1 लाख से ज्यादा नौकरियां, सरकार का बड़ा ऐलान

Jul 2 2017 2:52PM, Writer:कैलाश

GST के आने से इस वक्त सबसे बड़ा सवाल ये है कि आखिर इससे उन युवाओं का क्या होगा, जो लगातार रोजगार की तलाश में दर दर ठोकरें खा रहे हैं। लेकिन लग रहा है कि इस सवाल का जवाब मिल गया है। GST आखिरकार भारत में लॉन्च हो गया है। 30 जून की रात संसद भवन के सेंट्रल हॉल में इसके लिए भव्य समारोह किया गया था। इसके साथ ही देशभर में एक देश-एक टैक्स नियम लागू हो गया। लेकिन जीएसटी के लागू होने के अगले ही दिन सड़क पर व्यापारियों का प्रदर्शन भी देखने को मिला। देशभर के कई शहरों के व्यापारियों ने सड़क पर उतरकर जीेसटी के खिलाफ प्रदर्शन किया था। खैर इस बात को तो सरकार जैसे तैसे निपटा लेगी। लेकिन इसके साथ ही सरकार के एक बड़े मंत्री ने एक बड़ा ऐलान भी कर दिया है। केंद्रीय श्रम एवं रोजगार राज्य मंत्री बंडारू दत्तात्रेय ने इस मामले में बड़ा बयान दिया है। दत्तात्रेय का कहना है कि गुड्स ऐंड सर्विसेज टैक्स की वजह से आने वाले वक्त में पूरे देश में नौकरियों की बहार होगी।

दत्तात्रेय का कहना है कि आने वाले दिनों में देशभर में एक लाख से ज्यादा नौकरियों के मौके पैदा होंगे। दत्तात्रेय ने कहा है कि जीएसटी लागू होने के बाद आने वाले तीन महीनों में ही बड़े पैमाने पर रोजगार के मौके पैदा होने वाले हैं। दत्तात्रेय ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा है कि जीएसटी सिर्फ अर्थव्यवस्था के लिए ही लाभदायक साबित नहीं होगा। उन्होंने आगे बताया कि इस बात की पूरी उम्मीद है कि जीएसटी लागू होने से अगले तीन महीने में एक लाख नौकरियां पैदा होंगी। इसके साथ ही उन्होंने एक अनुमान के साथ कहा है कि आने वाले वक्त में करीब 60,000 नौकरियां लेखांकन के क्षेत्र में होंगी। इसके साथ ही नई कर व्यवस्था को दत्तात्रेय ने ऐतिहासिक बताया है। उन्होंने कहा कि पिछले 6 महीने में वित्त मंत्रालय ने अलग अलग संगठनों के साथ मिलकर तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में 1118 कार्यशालाएं लगाईं हैं। इसके साथ ही दत्तात्रेय का कहना है कि आने वाला वक्त खासकर ऐसे युवाओं के लिए बेहतरीन साबित होने वाला है, जो नौकरी के लिए दर-दर भटक रहे हैं।

उन्होंने बताया कि इस कर के लागू होने से राज्यों के बीच सीमा चौकियों की जरूरत अब नहीं होगी। इसके साथ ही वस्तुओं की अंतर्राज्यीय ढुलाई में देरी नहीं होगी। उन्होंने दावा किया कि इस तरह से जीडीपी दर में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। दत्तात्रेय ने कहा है कि जीएसटी वजह से जीडीपी वृद्धि 7 फीसदी से बढ़कर 9 फीसदी हो जाएगी। देखना है कि GST को लेकर दत्तात्रेय द्वारा कही गई बातें कितनी सच साबित होती हैं । इस वक्त सबसे बड़ा सवाल ये है कि आखिर हिंदुस्तान में बेरोजगारी को किस तरह से खत्म किया जाएगा। आज युवा नौकरी के लिए दर दर भटकने के लिए मजबूर हो गया है। ऐसे में क्या जीएसटी ऐसे युवाओं के लिए रोजगार के तोहफे लेकर आएगा ? सवाल बड़ा है, क्योंकि अगर सच में केंद्रीय मंत्री की बातें सच साबित होती हैं, तो युवाओं को इससे बड़ा तोहफा शायद कुछ भी नहीं हो सकता। अब देखना है कि केंद्रीय मंत्री की ये बातें किती कारगर साबित होती हैं।


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home