Video: पहाड़ी छोरी की आवाज का जादू, सोशल मीडिया पर मचाया तहलका, देखिए वीडियो
Jul 3 2017 11:40AM, Writer:प्रगति
उत्तराखंड के युवा लगातार कुछ ना कुछ ऐसा कर रहे हैं कि हर किसी की नजरें इन पर टिक जाएं। अब आप ये वीडियो देखिए। इस वीडियो में जो पहाड़ी लड़की गाना गा रही है, उसका नाम पूनम बिष्ट बताया जा रहा है। हाल ही में पूनम बिष्ट ने अपने यू-ट्यूब चैनल पर एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वडियो में दिख रहा है कि पूनम अपनी बेहतरीन आवाज का भी टैलेंट दिखा रही हैं। वैसे पूनम क्या करती हैं इस बारे में भी हमें कोई जानकीर नहीं है। लेकिन इस गाने को आप इस अंदाज में सुनेंगे तो हो सकता है कि पुराना गाना भूल जाएं। इस गाने को एक बार सुन लीजिए, यकीन मानिए आपको मजा आ जाएगा। बेहतरीन आवाज के साथ पूनम एक बार फिर से आप सभी का दिल जीतने आ गई हैं। आज के दौर में पहाड़ी टैलेंट की दुनियाभर में चर्चाएं हो रही है। इनमें से एक टैलेंट पूनम बिष्ट भी है। उत्तराखंड की रहने वाली पूनम के बारे में कहा जाता है कि इनकी आवाज महफिल का समां बांध देती है।
बहुत ही शानदार आवाज और टैलेंट की धनी पूनम बिष्ट ने यू-ट्यूब और फेसबुक के जरिए लोगों तक अपनी आवाज का जादू पहुंचाने की सोची थी। आज पूनम बिष्ट के हर गाने को यू-ट्यूब पर अच्छे खासे हिट्स मिल जाते हैं। पूनम बिष्ट ने किसी और भाषा या बोली के गाने नहीं , बल्कि उत्तराखंड के गीतों की ही तरफ फोकस किया है। बेहतरीन आवाज के जरिए हर बार पूनम बिष्ट कुछ ना कुछ नया करती हैं। इसके साथ ही वो नए नए प्रयोग भी करती हैं। आज हम आपको पूनम बिष्ट का जो गाना सुनाने जा रहे हैं, वो गाना उत्तराखंड का सुपरहिट गाना ‘मन भरमेगी मेरी सुधबुध ख्वेगी’ गाना है। इस गाने में दिख रहा है कि पूनम बिष्ट ये गाना गा रही हैं। मतलब कुछ मिलाकर इस गाने में तथ्यों और भाषा से छेड़छाड़ ना करते हुए, नयापन दिया गया है। बेहतरीन हैं उत्तराखंड के य़े नए गीतकार और संगीतकार, जो अपनी आवाज को लगातार तराशते जा रहे हैं, पुराने गीतों से बिना छेड़छाड़ किए हुए उन्हें और भी ज्यादा निखार रहे हैं।
सबसे खास बात ये है कि अपनी जड़ों को किसी भी हाल में नहीं भूलना चाहते। आज देशभर में पहाड़ी सिंगर्स का डंका बज रहा है। पहाड़ी सिगर्स ने उत्तराखंड ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में अपनी आवाज का लोहा मनवाया है। इस वीडियो से पता चलता है कि आगे चलकर उत्तराखंड के युवा किस लेवल पर जाने वाले हैं। पूनम बिष्ट ने जिस खूबसूरती से इस गाने को गाया है, वो कमाल है। इतना जरूर है कि यू-ट्यूब पर पूनम बिष्ट का ये गाना काफी पॉपुलर हो गया है। इस गीत की दीवानगी का आलम ये है कि ये सभी के द्वारा पसंद किया जा रहा है। आज आप देख सकते हैं कि उत्तराखंड के कई सितारे बॉलीवुड में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। चाहे बात आप जुबिन नौटियाल की करें, या फिर दीपक खंखरियाल की करें या फिर अनुष्का शर्मा ही क्यों ना हों। हर किसी ने बड़े मंच पर जाकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। पूनम बिष्ट ने यू-ट्यूब चैनल पर और भी बेहतरीन गाने गाए हैं। इसके अलावा भी पूनम बिष्ट के कई गाने उनके यू-ट्यूब चैनल पर हैं