जीएसटी के बाद पीएम मोदी बड़ा कदम, उत्तराखंड से शुरू होगा ये अश्वमेघ
Jul 3 2017 1:57PM, Writer:जतिन
देशभर में 30 जुलाई की रात 12 बजे से जीएसटी लागू हो चुका है। ऐसे में अब सवाल ये है कि पीएम मोदी का अगला कदम क्या होने जा रहा है। तो इस बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं। एक्सपर्ट्स का कहना है कि अब भारत सरकार नौकरियों की तरफ ही फोकस करने जा रही है। 2019 के लिए सरकार की ये सबसे बड़ी प्लानिंग हो सकती है। आपको याद होगा कि इससे पहले केंद्रीय मंत्री बंडारू दत्तात्रेय बता चुके हैं कि सरकार का फोकस अब नौकरियों पर है और देशभर में जीेसटी से 1 लाख नौकरियां पैदा होंगी। एक्सपर्ट्स का कहना है कि अब सरकार छोटे आर्थिक कदमों पर ध्यान केंद्रित करेगी। इस वक्त सरकार के सामने सबसे बड़ी चुनौती ये है कि किस तरह से रोजगार के साधन उपलब्ध किए जाएं। इस लिस्ट में यूपी, बिहार, उत्तराखंड जैसे राज्यों का नंबर सबसे पहले आ सकता है। खासकर उत्तराखंड सरकार की लिस्ट में सबसे आगे हो सकता है। इसके पीछे एक खास वजह भी है।
दरअसल बेरोजगारी की वजह से उत्तराखंड ना जाने कितने वक्त से पलायन की मार झेल रहा है। इस राज्य में बेरोजगारी अब एक त्रासदी सी बन गई है। इस वजह से सरकार का पहला फोकस उत्तराखंड में नौकरियां बढ़ाने पर हो सकता है। इससे पहल आपको ये भी बता चुके हैं कि सरकार गांव गांव जाकर वहां ऐसी वनस्पतियों को उगाने के बारे में सोच रही है, जिनसे गांव के लोग कमाई भी कर सकें। इसके साथ ही इन वनस्पतियों की बदौलत लोगों के लिए रोजगार भी उपलब्ध हो सके। सरकार इस वक्त उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और बिहार इन तीनों राज्यों के युवा नौकरियों की तलाश में दर दर भटकते हैं। एक तरफ भारतीय अर्थव्यवस्था एशिया की सबसे तेज गति से आगे बढ़ने वाली अर्थव्य्वस्था बन रही है और दूसरी तरफ नौकरियां सरकार के लिए बड़ी परेशानी बन रही हैं। 2015 में भारत में नौकरियां पैदा होने की रफ्तार सबसे धीमी रही है। इसके साथ ही ब्लूमबर्ग ने एक रिपोर्ट पेश की है।
इस रिपोर्ट में कहा गया है कि नए आर्थिक सुधारों के साथ साथ सरकार ये सुनिश्चित करेगी कि जीएसटी पूरी तरह से कामयाब हो रहा है या नहीं। अमेरिका के वुडरो विल्सन सेंटर में साउथ एशिया के मामलों के जानकार माइकल कुग्लमैन ने भी इस बारे में बड़ी बात कही है। वुडरो का कहना है कि जीएसटी की कामयाबी पर सवार मोदी सरकार अब इकनॉमिक रिफॉर्म के मोर्चे पर बड़े बदलाव करने की तैयारी में है। इसके साथ ही उन्होंने कहा है कि भारत सरकार अब पूरी तरह से नौकरियों पर फोकस करना चाहती है। उनका कहना है कि नौकरियां ऐसा मुद्दा है, जो नरेंद्र मोदी और उनकी पार्टी के लिए राज्य और राष्ट्रीय चुनाव में राजनीतिक जवाबदेही बन सकती है। इसके साथ ही उनका कहना है कि अब सरकार सिर्फ और सिर्फ नौकरियों पर ही फोकस करने जा रही है। फिलहाल ये सुनिश्चित करने का वक्त है कि किस तरह से देशभर में नौकरियों की बहार लाई जाए। देश के युवाओं का दिल जीतने के लिए इससे बड़ा काम कोई हो नहीं सकता।