image: PNB guideline to customers

पंजाब नेशनल बैंक के ग्राहकों के लिए जरूरी खबर, ये नहीं किया तो ब्लॉक होगा ATM

Jul 3 2017 4:18PM, Writer:जतिन

देशभर में PNB के कस्टमर्स की संख्या करोड़ों में है। कहा जाता है कि भारतीय स्टेट बैंक के बाद भारत में सबसे बड़ा सरकारी बैंक पंजाब नेशनल बैंक ही है। लेकिन इस बीच हम पंजाब नेशनल बैंक के कस्टमर्स के लिए एक बड़ी खबर लेकर आए हैं। अगर आपको पास पंजाब नेशनल बैंक का माइस्ट्रो डेबिट कार्ड है तो आपको इसे अपने बैंक की शाखा में जाकर बदलवाना होगा। दरअसल इस बारे में पीएनबी ने अपने सभी ग्राहकों को बकायदा एसएमएस भेजकर बताना शुरू कर दिया है। पंजाब नेशनल बैंक ने माइस्ट्रो डेबिट कार्ड वाले कस्टमर्स को निर्देश दिए हैं कि उन्हें अपने कार्ड को नए कार्ड से बदलना होगा। दरअसल इस नए कार्ड में और भी ज्यादा सुरक्षित चिप का इस्तेमाल किया गया है। इसलिए बैंक का कहना है कि सभी ग्राहकों को नई सुरक्षा और नई तकनीक से लैस डेबिट कार्ड दिए जाएंगे। इसके लिए बकायदा तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। अब आपको बताते हैं कि नए कार्ड में आपको क्या मिलेगा।

नए कार्ड को इसलिए सुरक्षित बनाया गया है, क्योंकि मौजूदा माइस्ट्रो डेबिट कार्ड से लोगों को काफी शिकायतें मिल रही थी। इस वजह से नए कार्ड को काफी ज्यादा सुरक्षित बनाया गया है। पीएनबी का कहना है कि इससे सभी ग्राहकों को सुरक्षा की एक और लेयर मिल सकेगी। इस वजह से इस महीने के आखिर में सभी को अपने माइस्ट्रो डेबिट कार्ड बदलने होंगे। अगर आप ऐसा नहीं करेंगे तो आपका कार्ड ब्लॉक हो सकता है या फिर सर्विस बंद की जा सकती है। इसके साथ ही पीएनबी का कहना है कि इसके लिए बैंक किसी भी तरह का चार्ज नहीं लेगा। सभी कार्ड बिना किसी फीस के बदले जाएंगे। बैंक ने अपने कस्टमर्स को कुछ इस तरह से सूचना भेजी है ‘अगर आपके पास माइस्ट्रो डेबिट कार्ड है, तो इसे फ्री में बैंक की किसी भी शाखा से ईएमवी चिप बेस्ड नए डेबिट कार्ड से बदलवा लें।’ इसके अलावा भी आपके लिए इस खबर से जुड़ी कुछ और भी बड़ी बातें हैं, जिनका ध्यान देना आपके लिए जरूरी है।

इसके साथ ही बैंक का कहना है कि सुरक्षा के लिहाज से 31 जुलाई, 2017 से पीएनबी के द्वारा जारी किए गए सभी माइस्ट्रो डेबिट कार्ड को बंद कर दिया जाएगा। दरअसल इससे पहले बैंक को कई बार शिकायत मिल चुकी है कि इन डेबिट कार्ड्स में सुरक्षा खामियां हैं। कस्टमर्स की सेफ्टी के लिए खुद बैंक ने ये अच्छा कदम उठाया है। इसलिए अगर आप PNB बैंक के ग्राहक हैं और आपको पास माइस्ट्रो डेबिट कार्ड है तो तुरंत इसे बदलवा लें। वरना इस महीने के आखिर में आपका कार्ड ब्लॉक हो जाएगा। अगर आप इस वक्त इस खबर को पढ़ रहे हैं तो शेयर भी कीजिएगा क्योंकि आपकी मदद से किसी दूसरे तक ये बात पहुंचे तो अच्छा होगा। हो सकता है कि किसी और को भी ये जानकारी मिल सके और वो भी तुरंत ये कदम उठा सके। जैसे कि हम पहले भी बता चुके हैं कि अपने होम ब्रांच से आप अपने डेबिट कार्ड को बदलवा सकते हैं।


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home