Video: एकता बिष्ट का वो ऐतिहासिक वीडियो देखिए, फौजी पिता ने कही बड़ी बात
Jul 3 2017 5:30PM, Writer:अमन
पाकिस्तान के खिलाफ मैच में भारतीय टीम ने जीत हासिल की। इस जीत में उत्तराखंड की बेटियों एकता बिष्ट और मानसी जोशी ने शानदार खेल दिखाया। इस जीत के साथ ही एकता बिष्ट के पिता ने कहा कि आखिरकार बेटी ने पाकिस्तान से बदला ले लिया। एकता बिष्ट के पिता का नाम कुंद सिंह बिष्ट है। अल्मोड़ा के खजांची मोहल्ले की रहने वाली एकता ने अपनी फिरकी में पाकिस्तान की पूरी टीम को फंसा लिया था। एकता के पिता पिता कुंदन सिंह बिष्ट सेना से अवकाश प्राप्त हैं। इसके साथ ही उनकी माता तारा देवी बिष्ट, बड़ा भाई विनीत , दीदी श्वेता मैच खत्न होने तक टीवी से ही चिपके रहे। इस मैच में एकता ने अपने प्रदर्शन से साबित कर दिया है कि पहाड़ी की बेटियों का दम क्या है। जैसे ही भारत ने जीत हासिल की तो लोग सड़कों पर उतर गए। पिता कुंदन सिंह ने कहा कि पाकिस्तान के खिलाफ उनकी बेटी देश को जीत दिलाएगी, ये तो विश्वास पूरा था। मगर बेटी ने अपने करियर का अब तक का बेस्ट प्रदर्शन कर दिया।
पिता कुंदन सिंह ने कहा कि एकता ने चैंपियंस ट्रॉफी में पुरुष टीम की हार का बदला भी ले लिया। उत्तराखंड में अल्मोड़ा की रहने वाली एकता बिष्ट की स्पिन गेंदबाजी के जाल में पाकिस्तान खिलाड़ी फंस गए और धराशायी हो गए। एकता ने भारत की तरफ से पहली सफलता हासिल की। अपने पहले ओवर में एकता बिष्ट ने पाकिस्तानी ओपनर आयशा को एक रन पर चलता किया। एकता बिष्ट ने 10 ओवरों में 18 रन देकर कुल पांच विकेट झटके। इस मैच में इन्होंने 2 मेडन ओवर दिए। आईसीसी वूमैन वर्ल्ड कप 2017 में भारत और पाकिस्तान के बीच टूर्नामेंट का 11 वां मैच हुआ। इसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम 50 ओवरों में 169 रन ही बना सकी। ऐसे में अब दारोमदार भारतीय गेंदबाजों पर था। जिसे उत्तराखंड की दो बेटियों ने बखूबी निभाया और पाकिस्तान को 74 रन पर ढेर कर दिया।भारत ये मैच 95 रन से जीता। उत्तराखंड की बेटियों एकता बिष्ट और मानसी जोशी के जादू के आगे पाकिस्तान प्लेयर्स बेबस नजर आए।
पाकिस्तान का पहला और आखिरी विकेट उत्तराखंड की दोनों बेटियों की झोली में गिरा। उत्तरकाशी की मानसी जोशी ने 6.1 ओवर 9 रन देकर दो विकेट झटके। भारत ने आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप के राउंड रोबिन मैच में पाकिस्तान को कम स्कोर वाले मैच में 95 रन से हराकर जीत की हैट्रिक बनाई। तेज गेंदबाज मानसी जोशी ने दो, झूलन गोस्वामी, हरमनप्रीत कौर और दीप्ति शर्मा ने भी एक-एक विकेट लिया। पाकिस्तान की तरफ से कप्तान सना मीर ने सर्वाधिक 29 रन बनाए। उनके अलावा सलामी बल्लेबाज नाहिदा खान सिर्फ 23 रन बनाकर दोहरे अंक में पहुंच पाई। इससे पहले पाकिस्तान की तरफ से नासरा संधू ने 26 रन पर चार विकेट लिए। सादिया यूसुफ 30 रन देकर दो विकेट लिए। भारत पाकिस्तान की घातक स्पिन के सामने नौ विकेट पर 169 रन ही बना सकी। मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर भी एकता बिष्ट की तारीफ कर चुके हैं। मास्टर ब्लास्टर ने एकता की जबरदस्त फिल्डिंग पर उन्हें बधाई दी थी। आप अब ये वीडियो देखिए