image: Dance moves on pahadi song

Video: ‘फ्योंलड़िया’ गीत पर तीन लड़कियों का धांसू डांस, जबरदस्त वायरल हुआ ये वीडियो

Jul 3 2017 9:24PM, Writer:कपिल

आज हम आपको ‘फ्योंलड़िया’ गाने पर किया गया एक गजब डांस दिखा रहे हैं। यकीन मानिए ये वीडियो देखकर आप खुश हो जाएंगे। तीन लड़कियों ने इस गाने में जिस तरीके डांस किया है वो काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है। वैसे भी फ्योंलड़िया है ही गजब का गीत, जो भी इसे एक बार सुनता है तो, थिरकने लगता है। किशन महिपाल ने इस गाने को अपनी आवाज दी है। किशन महिपाल आज उत्तराखंड के सुपरहिट सिंगर्स में से एक बन गए हैं। 1 जनवरी 1979 को किशन का जन्म इन्द्रधारा गांव में हुआ था। ये गांव बद्रीनाथ के पास पड़ता है। किशन ने उत्तराखण्ड के पारंपरिक और स्थानीय लोकगीतों को अपनी आवाज के जरिए नई पहचान दी। इसके बूते वो आज उत्तराखंड-सिनेमा के गायकों में अपनी एक अलग पहचान रखते हैं। क्या कहें किशन को गायक कहें, गीतकार कहें, निर्देशक कहें या फिर एक प्रतिभाशाली कलाकार कहें। हर रोल में वो फिट बैठते हैं।

किशन के बचपन का नाम रमेश है। उनकी मां श्रीमती जेट्ठी देवी एक गृहणी हैं और पिता स्व. श्री नारायण सिंह एक किसान थे। अपनी पढाई पूरी करने के बाद किशन ने M.Com अकाउंट्स से किया। इसके बाद उन्होंने गोपेश्वर से M.A इकॉनोमिक्स से किया। साल 2003 में किशन PG कॉलेद के स्टूडेन्ट लीडर भी रहे। किशन की बचपन से ही संगीत की और दिलचस्पी थी। इस वजह से वो अलग अलग सांस्कृतिक प्रोग्राम्स में अपनी प्रस्तुतियां देते थे। किशन महिपाल का गाया बेहद चर्चित गीत फ्योंलडिया आसमान की नयी बुलंदियां छू चूका है। यू-ट्यूब पर फ्योंलडिया गीत को 20 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। आज इस गाने की ऐसी धूम है कि उत्तराखंड में हर जगह शादियों और पार्टियों में किशन के इस गीत की ही आवाज गूंजती है। पिछले महीने ही इस गीत का एचडी विडियो भी जारी हुआ था। आज के दौर में पहाड़ी टैलेंट की दुनियाभर में चर्चाएं हो रही है। इनमें से एक टैलेंट किशन महिपाल भी हैं।

किशन के बारे में कहा जाता है कि इनकी आवाज महफिल का समां बांध देती है। बहुत ही शानदार आवाज के धनी किशन ने इससे पहले भी कई गाने गाए हैं। इनमें घुघूती गाना तो काफी पॉपुलर हुआ था। आज किशन महिपाल के हर गाने को यू-ट्यूब पर अच्छे खासे हिट्स मिल जाते हैं। किशन महिपाल ने किसी और भाषा या बोली के गाने नहीं , बल्कि उत्तराखंड के गीतों की ही तरफ फोकस किया है। बेहतरीन आवाज के जरिए हर बार किशन कुछ ना कुछ नया करते हैं। इसके साथ ही वो लगातार नए नए प्रयोग भी करते रहते हैं। बेहतरीन हैं उत्तराखंड के य़े गीतकार, जो अपनी आवाज को लगातार तराशते जा रहे हैं। सबसे खास बात ये है कि अपनी जड़ों को किसी भी हाल में नहीं भूलना चाहते। आज देशभर में पहाड़ी सिंगर्स का डंका बज रहा है। पहाड़ी सिगर्स ने उत्तराखंड ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में अपनी आवाज का लोहा मनवाया है। इस वीडियो से पता चलता है कि आगे चलकर उत्तराखंड का ये सिंगर किस लेवल पर जाने वाला है। खैर अब फ्योंलड़िया गाने पर ये डांस आपको खुश कर देगा।


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home