Uttarakhand news: पति पत्नी और वो, पत्नी ने कांस्टेबल पति के खिलाफ दर्ज कराया केस
आरोप है कि विवाह के एक वर्ष बाद ही कांस्टेबल पति के किसी अन्य महिला से अवैध संबंध बन गए। जिसके बाद वो पत्नी को प्रताड़ित करने लगा।
Dec 29 2023 7:00PM, Writer:कोमल नेगी
उत्तराखंड में एक महिला ने कांस्टेबल पति पर अवैध संबंध रखने समेत कई गंभीर आरोप लगाए हैं।
Case registered against constable in Pithoragarh
महिला का आरोप है कि किसी और महिला से संबंध बनने के बाद पति उसे परेशान करता है। महिला ने ससुरालवालों पर भी प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं। आरोपी पति उत्तराखंड पुलिस में कांस्टेबल के पद पर कार्यरत है। घटना पिथौरागढ़ की है। 16 सितंबर को महिला ने पुलिस कार्यालय में तहरीर दी। जिसमें महिला ने बताया कि 13 वर्ष पूर्व उसकी शादी अरविंद कुमार से हुई थी। आगे पढ़िए
आरोप है कि विवाह के एक वर्ष बाद ही उसके पति के किसी अन्य महिला से अवैध संबंध बन गए। जिसके बाद वो पत्नी को प्रताड़ित करने लगा। इतना ही नहीं बाद में पति ने जमीन लेने की बात बोलकर महिला से 20 लाख रुपये का लोन करवाया, लेकिन जमीन की रजिस्ट्री अपने नाम पर कर ली। इसमें उसका छोटा भाई भी शामिल है। महिला का कहना है कि ससुरालियों की ओर से उस पर तलाक के लिए दबाव बनाया जा रहा है। महिला ने पति अरविंद के बड़े भाई अमरजीत पर भी 2 लाख 55 हजार रुपये हड़पने का आरोप लगाया गया है। एसपी लोकेश्वर सिंह के निर्देश पर पुलिस ने संबंधितों के खिलाफ भादवि की धारा के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच जारी है।