image: Ruchika kandari new song

Video: अपने इस हुनर से सभी का दिल जीत रही है ये पहाड़ी लड़की, देखिए ये शानदार वीडियो

Jul 4 2017 11:33AM, Writer:कोमल

उत्तराखंड के युवा लगातार कुछ ना कुछ ऐसा कर रहे हैं कि हर किसी की नजरें इन पर टिक जाएं। अब आप रुचिका कंडारी को ही ले लीजिए। हाल ही में रुचिका कंडारी ने अपने यू-ट्यूब चैनल पर एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वडियो में दिख रहा है कि रुचिका अपनी बेहतरीन आवाज का भी टैलेंट दिखा रही हैं। वैसे रुचिका एक बेहतरीन मेकअप आर्टिस्ट भी हैं। इस गाने को आप इस अंदाज में सुनेंगे तो हो सकता है कि पुराना गाना भूल जाएं। इस गाने को एक बार सुन लीजिए, यकीन मानिए आपको मजा आ जाएगा। बेहतरीन आवाज के साथ रुचिका एक बार फिर से आप सभी का दिल जीतने आ गई हैं। आज के दौर में पहाड़ी टैलेंट की दुनियाभर में चर्चाएं हो रही है। इनमें से एक टैलेंट रुचिका कंडारी भी है। उत्तराखंड की रहने वाली रुचिका कंडारी के बारे में कहा जाता है कि इनकी आवाज महफिल का समां बांध देती है।

बहुत ही शानदार आवाज और टैलेंट की धनी रुचिका कंडारी ने यू-ट्यूब और फेसबुक के जरिए लोगों तक अपनी आवाज का जादू पहुंचाने की सोची थी। आज रुचिका कंडारी के हर गाने को यू-ट्यूब पर अच्छे खासे हिट्स मिल जाते हैं। रुचिका कंडारी ने किसी और भाषा या बोली के गाने नहीं , बल्कि उत्तराखंड के गीतों की ही तरफ फोकस किया है। बेहतरीन आवाज के जरिए हर बार रुचिका कंडारी कुछ ना कुछ नया करती हैं। इसके साथ ही वो नए नए प्रयोग भी करती हैं। आज हम आपको रुचिका कंडारी का जो गाना सुनाने जा रहे हैं, वो गाना उत्तराखंड का सुपरहिट गाना ‘धरती हमारा गढ़वाल की’ गाना है। इस गाने में दिख रहा है कि रुचिका कंडारी ये गाना गा रही हैं। मतलब कुछ मिलाकर इस गाने में तथ्यों और भाषा से छेड़छाड़ ना करते हुए, नयापन दिया गया है। बेहतरीन हैं उत्तराखंड के य़े नए गीतकार और संगीतकार, जो अपनी आवाज को लगातार तराशते जा रहे हैं, पुराने गीतों से बिना छेड़छाड़ किए हुए उन्हें और भी ज्यादा निखार रहे हैं।

सबसे खास बात ये है कि अपनी जड़ों को किसी भी हाल में नहीं भूलना चाहते। आज देशभर में पहाड़ी सिंगर्स का डंका बज रहा है। पहाड़ी सिगर्स ने उत्तराखंड ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में अपनी आवाज का लोहा मनवाया है। इस वीडियो से पता चलता है कि आगे चलकर उत्तराखंड के युवा किस लेवल पर जाने वाले हैं। रुचिका कंडारी ने जिस खूबसूरती से इस गाने को गाया है, वो कमाल है। इतना जरूर है कि यू-ट्यूब पर रुचिका कंडारी का ये गाना काफी पॉपुलर हो गया है। इस गीत की दीवानगी का आलम ये है कि ये सभी के द्वारा पसंद किया जा रहा है। आज आप देख सकते हैं कि उत्तराखंड के कई सितारे बॉलीवुड में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। चाहे बात आप जुबिन नौटियाल की करें, या फिर दीपक खंखरियाल की करें या फिर अनुष्का शर्मा ही क्यों ना हों। हर किसी ने बड़े मंच पर जाकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। रुचिका कंडारी ने यू-ट्यूब चैनल पर और भी बेहतरीन गाने गाए हैं। इसके अलावा भी रुचिका कंडारी के कई गाने उनके यू-ट्यूब चैनल पर हैं।


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home