image: Bjp leader shameful act

बीजेपी नेता ने चलती बस में लड़की से किया दुष्कर्म, देश में मचा बवाल !

Jul 4 2017 4:10PM, Writer:सौरभ

एक वायरल वीडियो ने देश की राजनीति में बवाल मचा दिया है। महाराष्‍ट्र की राजनीति में हंगामा मचा दिया है। ये वीडियो कथित तौर पर BJP नेता का बताया जा रहा है। जिसमें उसे चलती बस में एक लड़की के साथ शरीरिक संबंध बनाते हुए दिखाया गया है। लड़की ने BJP नेता पर नौकरी और शादी का झांसा देकर बलात्‍कार करने का आरोप लगाया है। लड़की ने BJP नेता के खिलाफ थाने में मुकदमा भी दर्ज करा दिया है। महाराष्‍ट्र पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है। इस नेता का नाम रविंद्र बावनथड़े बताया जा रहा है। पुलिस ने वायरल हो रहे वीडियो के साथ ही बस में लगे सीसीटीवी फुटेज को भी अपने कब्‍जे में ले लिया है। ताकि पूरी पड़ताल हो सके और ये पता लगाया जा सके कि बस में जो कुछ भी हुआ वो दोनों की रजामंदी से हुआ था। या फिर BJP नेता ने लड़की के साथ कोई जबरदस्‍ती की थी। दरअसल ये पूरा मामला महाराष्‍ट्र के गडचिरौली जिले के चंद्रपुर इलाके का है।

वीडियो में दिख रहा है कि BJP नेता बस के भीतर ही एक लड़की के साथ शरीरिक संबंध बना रहा है। जबकि बस के भीतर दूसरे यात्री भी मौजूद हैं। लेकिन, वीडियो को देखने से पता चलता है कि ये दोनों लोग बस के पीछे बैठे हुए थे। जहां दूसरी सवारियां नहीं थीं। जिस सीट पर ये सब कुछ हो रहा था उसके आसपास कोई भी नहीं बैठा था। हालांकि बस के अगले हिस्‍से में कई सवारियां बैठी हुईं दिखाई दे रही हैं। वीडियो में दिख रहा है लड़की विंडो सीट पर बैठी हुई है और BJP नेता उसके सामने खड़ा होकर उसे चूम रहा है। इसके बाद यहीं पर दोनों एक दूसरे के साथ शारीरिक संबंध बनाने लगते हैं। शायद इन लोगों को इस बात का इल्‍म भी नहीं होगा कि बेशक बस के दूसरे यात्री उन्‍हें ना देख रहे हों लेकिन, बस में लगे सीसीटीवी कैमरे में उनकी सारी हरकतें कैद हो रही हैं। बताया जा रहा है कि यहीं से किसी ने इस वीडियो को वायरल कर दिया। BJP नेता के इस कांड का वीडियो सामने आने के बाद महाराष्‍ट्र की राजनीति में भूचाल आ गया।

महाराष्‍ट्र में अभी बीजेपी और शिवसेना के गठबंधन वाली सरकार है। उधर, इस मामले में लड़की ने बीजेपी नेता के खिलाफ थाने में बलात्‍कार की शिकायत दर्ज करा दी है। लड़की का आरोप है कि बीजेपी नेता ने उसे नौकरी दिलाकर फिर शादी करने का झांसा दिया था। झांसे में लेने के बाद उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। पुलिस ने लड़की की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। हालांकि जब से ये वीडियो वायरल हुआ है आरोपी बीजेपी नेता फरार चल रहा है। पुलिस ने नेता की गिरफ्तारी के लिए कई जगहों पर छापे भी मारे हैं। वहीं दूसरी ओर विपक्षी दलों ने पुलिस पर इस केस में लापरवाही का आरोप लगाया है। विपक्ष का कहना है कि दरसअल, ये मामला सत्‍ताधारी पार्टी के नेता से जुड़ा हुआ है। इसलिए आरोपी को बचाने की कोशिश कर रही है। हालांकि इन सारे मामले पर स्‍थानीय पुलिस ने पूरी तरह से चुप्‍पी साध रखी है। पुलिस BJP नेता के इस कांड पर अभी कुछ भी कहने को तैयार नहीं हैं। लेकिन, सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक अफसरों ने स्‍पष्‍ट निर्देश दिए हैं कि आरोपी को जल्‍द से जल्‍द गिरफ्तार किया जाए। इसके साथ ही वीडियो की भी जांच की जा रही है।


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home