image: Uttarakhand coach traines boxing team

मिलिए उत्तराखंड के ‘द्रोणाचार्य’ से, देश को देंगे ‘गोल्ड मेडल’ वाली खुशखबरी

Jul 5 2017 10:36AM, Writer:कपिल

उत्तराखंड इस वक्त बेहतरीन खिलाड़ियों के साथ साथ बेहतरीन कोच भी पैदा कर रहा है। आज हम आपको उत्तराखंड के द्रोणाचार्य के बारे में बताने जा रहे हैं। दरअसल भारत के चार मुक्केबाजों ने एशियाई युवा चैम्पियनशिप के दूसरे दिन क्वार्टरफाइनल में प्रवेश कर लिया है। सुदीप कुमार (52 किग्रा), अंकित कुमार (60 किग्रा), नवीन बूरा (69 किग्रा) और मोहम्मद इताश खान (56 किग्रा) ने शुरुआती बाउट में जीत दर्ज कर अंतिम आठ में जगह बनाई। सुदीप रिंग में उतरने वाले पहले मुक्केबाज रहे और उन्होंने बिना किसी समस्या के इराक के इस्कंदर याहया हुशाम को पस्त कर दिया। अब वो जापान के नाकागाकी रूयुतारो से भिड़ेंगे। अंकित ने इसी तरह से इंडोनेशिया के मिधुन रेजा पर आसान जीत से क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया. अब वो किर्गीस्तान के एजेनबर्डी एडिलेट से भिड़ेंगे जिन्हें पहले दौर में बाई मिली।

नवीन ने किर्गीस्तान के यार्सकुलोव अर्जान को पस्त किया और अब वो चीन के हुआंग रूई से भिड़ेंगे जिन्हें पहले दौर में बाई मिली। विश्व चैम्पियनशिप में भाग लेने वाले अनुभवी इताश ने मंगोलिया के सागानबाटार मुंखबाटार को पराजित किया। इसमें 23 देशों के 120 मुक्केबाज शिरकत कर रहे हैं। एशियन चैंपियनशिप के लिए गई भारत की टीम में पहाड़ के दो लाल शामिल हैं। इन दोनों ने एक बार फिर से उत्तराखंड का नाम रोशन किया है। मुकेश बेलवला और अभिषेक शाह थाईलैंड के मलाया में यूथ एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में खेलने गई टीम के कोच हैं। ये बॉक्सिंग चैंपियनशिप 3 जुलाई से 10 जुलाई तक चलेगी। पूर्व खिलाड़ियों और बॉक्सिंग एसोसिएशन का कहना है कि उत्तराखंड की बॉक्सिंग को अब नया आयाम मिलेगा। उम्मीद है कि अब इस खेल की तरफ खिलाड़ी और ध्यान देंगे। यूथ एशियन बाक्सिंग प्रतियोगिता में देश के 10 बॉक्सरों ने हिस्सा लिया है।

सचिन, सुदीप कुमार, इताश मोहम्मद खान, अंकित और आकाश का चयन हुआ है। नवीन, सचिन, आशीष, हिम्मत और प्लस 91 से अधिक भारवर्ग में हर्षप्रीत हैं। आपको बता दें कि इनके साथ हल्द्वानी के रहने वाले मुकेश बेलवाल और नैनीताल के रहने वाले अभिषेक शाह गए हैं। हल्द्वानी के मुकेश बेलवाल चौथी कुमाऊं रेजीमेंट में बाक्सिंग कोच हैं। रानीखेत में ये अभी तक कुमाऊं के बॉक्सर की प्रतिभा को निखारने में जुटे थे। इससे पूर्व वो राष्ट्रीय मुक्केबाजी में कई पदक जीत चुके हैं। उधर नैनीताल निवासी अभिषेक शाह स्पोर्ट्स अर्थारिटी ऑफ इंडिया में कोच हैं। इस वक्त वो गुवाहाटी में तैनात हैं। अभिषेक शाह ने महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स स्टेडियम देहरादून में 1995 से 1999 तक कोचिंग ली है। मुकेश के बड़े भाई खेमानंद बेलवाल भी बॉक्सिंग कोच हैं और वर्तमान सीनियर भारतीय मुक्केबाजी टीम के साथ पटियाला में कोचिंग दे रहे हैं।


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home