नशे की लत पूरी करने के लिए बना लुटेरा, एक के बाद एक 4 वारदातों को दिया अंजाम, गिरफ्तार
नशे की लत पूरी करने के लिए एक लड़का लुटेरा बन गया। वह स्कूटी पर सवार होकर अपने लिए शिकार तलाशने लगा। आगे पढ़िए पूरी खब
Feb 7 2024 8:17PM, Writer:कोमल नेगी
उत्तराखंड में नशे की लत युवाओं को किस कदर अपराध की राह पर ले जा रही है, इसकी एक बानगी देहरादून में देखने को मिली।
Person Became A Robber To Fullfill Drug Addiction
यहां नशे की लत पूरी करने के लिए एक लड़का लुटेरा बन गया। वह स्कूटी पर सवार होकर अपने लिए शिकार तलाशने लगा। जब एक लूट में कुछ हाथ नहीं लगता तो वह दूसरी जगह लूट करने पहुंच जाता था। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी को नशे की लत है, और नशे में ही उसने सारी घटनाओं को अंजाम दिया। कोर्ट में पेश करने के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया। चलिए पूरा मामला बताते हैं। नेहरू कॉलोनी में रहने वाली आरती शर्मा ने पुलिस में लूट की शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि शाम के वक्त वो ऑफिस से घर जा रही थी, तभी राजीवनगर कट पर एक स्कूटी सवार लड़के ने उनका बैग लूट लिया। बैग में 2 हजार की नकदी और जरूरी कागज थे।
इस दौरान पुलिस को ये भी पता चला कि डालनवाला क्षेत्र में तीन अलग-अलग जगहों पर इसी तरह की लूट की घटनाएं हुई हैं, यहां भी काली स्कूटी पर सवार लड़के ने लूट को अंजाम दिया। इसके बाद पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान चलाया। जांच के दौरान पुलिस आरोपी अर्चित नैथानी तक पहुंची और बद्री कॉलोनी के पास से उसे गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से लूट का सामान बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसे नशे की लत पूरी करने के लिए पैसे चाहिए थे। सर्कुलर रोड पर उसने एक महिला का बैग छीन लिया, लेकिन उसमें ज्यादा रुपये नहीं थे। इसके बाद उसने दूसरी घटनाओं को अंजाम दिया। फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है।