उत्तराखंड की बेटी ने रचा इतिहास, वर्ल्ड ताइक्वांडो कॉम्पिटीशन में जीता मेडल
Jul 8 2017 7:23PM, Writer:प्रगति
उत्तराखंड के बेटियों में दम है। ये बात हर कोई अच्छी तरह से जानता है। आज हम बात उत्तराखंड की एक और बेटी की करने जा रहे हैं। इस बेटी ने उत्तराखंड का मान बढ़ाया है। विकासनगर के भोजावाला की रहने वाली साक्षी तोमर ने नेपाल में हुई ताइक्वांडो प्रतियोगिता में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया है। साक्षी के लिए कहा जाता है कि उन्हें ताइक्वांडो में महारथ हासिल है। अपने दांव पेचों से वो विरोधी खिलाड़ी को पस्त कर देती हैं। ताइक्वांडो फाइट की एक कला है। मार्शल आर्ट्स, जूडो के अलावा ताइक्वांडो भी एक शानदार खेल होता है। ये प्रतियोगिता नेपाल में चल रही थी। वर्ल्ड ताइक्वांडो कॉम्पटीशन के लिए साक्षी काफी वक्त से तैयारी कर रही थी। अब साक्षी का अगला निशाना गोल्ड है। उम्मीद भी की जा रही है कि साक्षी इस कॉम्पिटीशन में अगली बार गोल्ड जीतकर ही दम लेंगी। साक्षी के इस कारनामे पर उत्तराखंड के सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भी उन्हें बधाई दी है।
सीएम त्रिवेंद्र ने अपने फेसबुक पेज पर लिखा है कि उत्तराखण्ड का मान बढ़ाने पर बेटी साक्षी तोमर (ग्राम भोजावाला - विकासनगर) को नेपाल में विश्व ताइक्वांडो प्रतियोगिता में कांस्य पदक प्राप्त करने पर हार्दिक बधाई। कुल मिलाकर कहें तो साक्षी इस वक्त उत्तराखंड की शान बन गई हैं। इससे पहले भी साक्षी इस खेल में अपना दम दिखा चुकी हैं। साक्षी 55 किलो से ज्यादा वेट कैटेगरी में ये खेल खेलती हैं। देहरादून, उत्तर प्रदेश और कई जगह वो अपना दम खम दिखा चुकी हैं। राज्य समीक्षा की टीम की तरफ से साक्षी के शानदार के लिए हार्दिक बधाई। हमें उम्मीद है कि अगली बार आप गोल्ड मेडल हासिल करेंगी। उत्तराखंड के खिलाड़ी आज देश ही नहीं बल्कि दुनिया में अपना नाम रोशन कर रहे हैं। ये बात साक्षी तोमर ने भी साबित कर डाली है। चाहे बात आप एकता बिष्ट और मानसी जोशी की कीजिए, जो भारतीय क्रिकेट टीम को लगातार जीत दिला रही हैं। हाल ही में पाकिस्तान के खिलाफ इन दोनों बेटियों ने अपना दम दिखाया है।
इससे पहले हमने आपको बताया था कि भारत की बास्केटबाल टीम की कप्तानी उत्तराखंड के विशेष भृंगुवंशी को दी गई है। इसके साथ ही इस टीम में उत्तराखंड के दो और खिलाड़ियों ने अपनी जगह बनाई है।इसके अलावा ऋषिकेश के उभरते हुए पहलवान लाभांशु शर्मा ने अपने करियर के पहले अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में ही भारत को गोल्ड मेडल दिया दिया। इसी के साथ साबित हो गया है कि देवभूमि भी ऐसे ऐसे ताकतवर और हुनरमंद युवाओं को पैदा कर रही है, जो देश ही नहीं बल्कि दुनिया में अपना लोहा मनवा रहे हैं। इससे पहले हम आपको देहरादून के शंकर थापा के बारे में बता चुके हैं। दक्षिण अफ्रीका में हुई आयरनमैन प्रतियोगिता में शंकर थापा ने खिताब जीता था। अब एक बार फिर से ये लाल हुंकार भर रहा है। अब मलेशिया में आयरनमैन प्रतियोगिता होने जा रही है। इसके लिए देहरादून के शंकर थापा एकदम तैयार हैं। वो आयरन मैन प्रतियोगिता की तैयारी में लगे हुए हैं।