image: Uttarakhand boy anu kumar won silver medal in france

जय उत्तराखंड: गैस एजेंसी में डिलिवरी मैन के बेटे ने फ्रांस में जीता मेडल, चीते सा फुर्तीला

Jul 10 2017 6:44PM, Writer:कैलाश

उत्तराखंड की प्रतिभा क्या है इससे आप अच्छी तरह से वाकिफ होंगे। आज उत्तराखंड के एक और लाल के बारे में जान लीजिए। इस बच्चे का नाम है अन्नू कुमार। अन्नू ने फ्रांस में विश्व स्कूल चैंपियनशिंप में 800 मीटर की रेस में रजत पदक जीता है। अन्नू कुमार के पिता गैस एजेंसी में डिलिवरी मैन हैं। अन्नू हरिद्वार के पथरी क्षेत्र के धनपुरा गांव के एथलीट हैं। अन्नू के कोच लोकेश कुमार ने बताया कि इस दौड़ के लिए उसने कड़ी मेहनत की थी। ये मेडल उन्होंने 800 मीटर रेस में जीता। इस रेस को पूरा करने में अन्नू ने 1 मिनट 53 सेकंड का वक्त लिया। जाहिर है कि इस उम्र में ही अन्नू ने दुनियाभर के चैंपियन को हैरान कर दिया है। अब आपको बताते हैं कि आखिर किस तरह से अन्नू ओलंपिक में गोल्ड मेडल हासिल करेंगे। इस वक्त 800 मीटर रेस में वर्ल्ड रिकॉर्ड डेविड रुदिशा के नाम है। डेविड रुदिशा ने 1 मिनट 40 सेकंड में 800 मीटर रेस में वर्ल्ड रिकॉर्ड तैयार किया था।

अगर अन्नू और डेविड रुदिशा के रिकॉर्ड पर नजर डालें तो अन्नू डेविड रुदिशा से सिर्फ 13 सेकंड पीछे हैं। अभी अन्नू इस उम्र के हैं कि डेविड रुदिशा के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ सकते हैं। इस कॉम्पिटीशन के लिए सिर्फ 8 खिलाड़ी सलेक्ट हुए थे। इस टीम में उत्तराखंड के अन्नू कुमार को भी सलेक्ट किया गया था। अन्नू देहरादून के महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज के छात्र हैं। अपने खेल के लिए उन्होंने इस बार सब कुछ दांव पर लगा दिया था। अब आपको अन्नू के एक और कमाल के बारे में बता देते हैं। दरअसल अन्नू का सलेक्शन अंडर 17 के लिए हुआ था। लेकिन प्रतिभाशाली अन्नू ने अंडर 19 के लिए खेला और अपने से बड़ी उम्र के खिलाड़ियों को कड़ी टक्कर देते हुए सिल्वर मेडर अपने नाम किया। इससे पहले अन्नू अंडर 17 में नेशनल रिकॉर्ड भी बना चुके हैं। अंडर-17 की 1500 मीटर रेस में अन्नू ने 3 मिनट 56 सेकंड का वक्त लिया था। जाहिर है कि एक बार फिर से अन्नू ने उत्तराखंड का मान बढ़ाया है।

अनु कुमार को मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में सम्मानित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने एथलीट अनु कुमार की माताजी श्रीमती मुन्नी देवी एवं पिता श्री महिपाल सिंह को भी अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने एथलीट अनु कुमार को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई देते हुए आशा व्यक्त की कि भविष्य में अनु और अच्छा प्रदर्शन करेगा। उन्होंने कहा कि इसके लिए अनु को और अधिक मेहनत करनी होगी। एथलीट अनु कुमार देहरादून के महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज रायपुर में अध्ययनरत है। साथ ही अन्नू 2020 में आयोजित होने वाली ओलम्पिक खेलों की तैयारी कर रहा है। उत्तराखंड के खिलाड़ी लगातार नए मुकाम हासिल करते जा रहे हैं। फिलहाल उत्तराखंड के इस लाल को आप भी बधाई दें। अगर ये खबर आपको पसंद आए तो शेयर जरूर करें। दुनिया को पता चलना चाहिए कि उत्तराखंड के बच्चों में क्या दम है।


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home