image: Special meeting after amarnath attack

अमरनाथ हमले से तमतमाया ‘पहाड़ी शेर’, अजीत डोभाल ने ले लिया हाहाकारी फैसला !

Jul 11 2017 11:43AM, Writer:कैलाश

जम्मू कश्मीर के अनंतनाग में जो हुआ, उससे हर कोई अच्छी तरह से वाकिफ है। एक बार फिर से आतंकियों ने देश को सन्न कर दिया। एक बार फिर से देश की जनता हैरान रह गई। इसके बाद से देश में सुरक्षा एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रख दिया गया है। कहा जा रहा है कि इस आतंकी हमले का सूत्रधार आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा है। सभी टॉप ऑफिसर्स सुरक्षा जायजों की समीक्षा में लगे हैं। इस बीच देश के गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने एक मीटिंग बुलाई है। बताया जा रहा है कि इस मीटिंग में एक बार फिर से आतंकियों को उन्हीं के तरीके से जवाब देने का प्लान तैयार किया गया है। कहा जा रहा है कि एक बार फिर से पाकिस्तान पर सर्जिकल स्ट्राइक हो सकती है। गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार सुबह एक मीटिंग बुलाई। इस मीटिंग में सुरक्षा हालात की समीक्षा की गई। एनएसए अजीत डोभाल को इस मीटिंग में खास तौर पर बुलाया गया है। अजीत डोभाल सुरक्षा मामलों के सबसे बड़े जानकार माने जाते हैं।

इस बीच बताया जा रहा है कि इस बार अजीत डोभाल ने किसी भी हाल में आतंकियों को ना बख्शने की बात कह डाली है। अजीत डोभाल ने साफ कह दिया है कि बार बार आतंकियों को इस तरह हल्के में लेना ठीक नहीं होगा। इस वजह से ये जिम्मेदारी अब खुद डोभाल ने अपने कंधों पर ले ली है। बताया जा रहा है कि इस खबर से ही पाकिस्तान में बैठे आतंकियों की सिट्टी-पिट्टी गुम हो गई है। अजीत डोभाल वो ही मास्टरमाइंड हैं, जिन्होंने सीमा पार आतंकियों के गढ़ में ही सर्जिकल स्ट्राइक करवा डाली थी। एक बार फिर से कहा जा रहा है कि भारतीय सेना जल्द ही एक और सर्जिकल स्ट्राइक को अंजाम दे सकती है। अजीत डोभाल अब आतंकियों का काल बनने जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि इसके लिए डोभाल ने एक खास प्लानिंग कर डाली है। सूत्रों से मिली जानकारी ये भी कहती है कि डोभाल ने देश के सबसे खतरनाक जवानों की एक टीम तैयार कर दी है।

इस टीम को अब सिर्फ एक इशारे का इंतजार है। इसके साथ ही गृह मंत्रालय की एक टीम को श्रीनगर रवाना कर दिया है। यात्रियों पर हुए हमले की साजिश लश्कर-ए-तैयबा ने रची है। बताया जा रहा है कि इस हमले का मास्टरमाइंड पाकिस्तान का आतंकी इस्माइल है। आपको बता दें कि अमरनाथ यात्रियों की बस पर हुए आतंकी हमले में 7 लोगों की मौत हो गई थी। इसके साथ ही 32 लोग घायल भी हो गए थे। इससे पहले एक रिपोर्ट जारी की गई थी । इस रिपोर्ट में कहा गया था कि आतंकी करीब 150 यात्रियों को अपना निशाना बना सकते हैं। इसमें यह भी कहा गया था कि आतंकी इस फिराक में हैं कि 100 के आसपास जवानों को भी निशाना बनाया जाए। बता दें कि अमरनाथ यात्रा को आतंकी इससे पहले भी कई बार निशाना बना चुके हैं। एक बड़ा हमला साल 2000 में भी हुआ था, जिसमें 100 से ज्यादा लोग मारे गए थे।




  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home