अमरनाथ अटैक: तीन पहाड़ियों ने शुरू किया ‘ऑपरेशन बदला’, मोदी बोले ‘छोड़ना मत’!
Jul 11 2017 12:59PM, Writer:कपिल
अमरनाथ में हुए हमले से देश में शोक की लहर दौड़ी है। इसके साथ ही देशवासियों का आक्रोश भी उफान मार रहा है। इस बीच खबर है कि देश के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात कर दी है। राजनाथ सिंह से मुलाकात के बाद डोभाल पीएम मोदी से मिलने पहुंचे थे। आपको बता दें कि यात्रियों की बस पर हुए आतंकी हमले में 7 लोगों की मौत हो गई थी। इसके साथ ही 32 लोग घायल भी हो गए थे। इसके बाद से बताया जा रहा है कि डोभाल ने आर्मी चीफ बिपिन रावत और रॉ चीफ अनिल धस्माना से भी मुलाकात कर डाली है। आर्मी चीफ बिपिन रावत को इस बारे में सारी जानकारियां दे दी गई हैं। इसके साथ ही रॉ चीफ अनिल धस्माना से कहा गया है कि सुरक्षा व्यवस्था और सुरक्षा एजेंसियों से इस बारे में सतर्क रहने के लिए भी कह दिया गया है। ऐसा पहली बार देखने को मिल रहा है कि तीन पहाड़ियों को आतंकियों का सफाया करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
माना जा रहा है जल्द ही इस बारे में कोई बड़ी खबर देशवासियों को मिल सकती है। बार बार आतंकी हरकतों को अंजाम देने वाले पाकिस्तान को एक बार फिर से करारा जवाब देने की तैयारी है।इस बीच कहा ये भी जा रहा है कि देश की सेना को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए गए हैं। लश्कर ए तैयबा के आंतकी इस्माइल को चारों तरफ से घेरने की प्लानिंग भी शुरू हो गई है। आपको बता दें कि इस हमले का मास्टमाइंड इस्माइल ही है। इस्माइल ने ही अनंतनाग में खून बहाने का प्लान तैयार किया था। इस बात से देश के आर्मी चीफ, एनएसए और रॉ चीफ अच्छी तरह से वाकिफ हैं। बताया जा रहा है कि सरकार ने इन तीनों को इस हमले की पीछे छिपे आतंकियों का सफाया करने की जिम्मेदारी दे दी है। इस बार ये तीनों मिलकर ही आतंकियों का सफाया करने का ब्लूप्रिंट तैयार कर रहे हैं। डोभाल को वैसे भी आतंकियों की जमीन का और नेटवर्क का अच्छे से पता है। उनका साथ देने के लिए बिपिन रावत और अनिल धस्माना तैयार हैं।
सूत्रों के हवाले से ये जानकारी भी मिली है कि सरकार ने इन तीनों को इस हमले का बदला लेने की जिम्मेदारी भी दे डाली है। ऐसे में कहा जा रहा है कि आने वाला वक्त आतंकियों के लिए काल बनने जा रहा है। इस ऑपरेशन की कमान खुद अजीत डोभाल संभाल रहे हैं। इसके लिए उन्होंने बकायदा आर्मी चीफ और रॉ चीफ से बात कर दी है। अमरनाथ में जो खून बहा था, उस खून का बदला लिया जाएगा, फिलहाल देशवासियों को ये ही उम्मीद है। इस बीच खबर ये भी है कि आर्मी चीफ बिपिन रावत बादामी बाग आर्मी हेडक्वॉर्टर्स जाएंगे। वहां बिपिन रावत सुरक्षा की तैयारियों का जायजा लेंगे। सूत्रों के हवाले से खबर है कि इसके बाद जनरल बिपिन रावत एनएसए अजीत डोभाल को पूरी ब्रीफिंग करेंगे। इसके आतंकियों की कब्र खोदने की तैयारी शुरू होगी। इस वक्त पूरे देश को इनसे काफी उम्मीदें हैं और इसके साथ ही कहा जा रहा है कि जल्द ही घाटी से आंतकियों का सफाया कर ये अपने बदले की आग को शांत करेंगे।