image: Abdul malik did not deposit money now his property will be confiscate

हल्द्वानी: अब्दुल मलिक की संपत्ति होगी जब्त, हिंसा में हुए नुकसान के 2.68 करोड़ वसूलेगा प्रशासन

तहसीलदार सचिन कुमार ने बताया कि 11 मार्च तक अब्दुल मलिक द्वारा राजस्व वसूली के तहत पैसे जमा करना था।
Mar 13 2024 4:43PM, Writer:राज्य समीक्षा डेस्क

8 फरवरी को हुई हल्द्वानी बनभूलपुरा हिंसा में सरकारी संपत्ति का करोड़ों का नुकसान हुआ था, जिसके पीछे मुख्य आरोपी अब्दुल मलिक का हाथ था।

Haldwani Violence Mastermind Abdul Malik

हिंसा के मामले में हल्द्वानी नगर निगम ने 14 फरवरी को नुकसान की भरपाई के लिए अब्दुल मलिक को 2.44 करोड़ से अधिक की वसूली का नोटिस भेजा था। नगर निगम ने राशि जमा न होने पर आरसी जारी कर इसकी रिपोर्ट डीएम को भेजी, जिसके बाद डीएम ने तहसीलदार को आरसी भेजकर वसूली के निर्देश दिए थे। तहसीलदार सचिन कुमार ने 2.68 करोड़ का वसूली पत्र अब्दुल मलिक के घर चस्पा कराया था, साथ ही नैनीताल जेल में कैद अब्दुल मलिक को वसूली का पत्र भी तामिल कराया था।

11 मार्च तक अब्दुल मलिक द्वारा राजस्व वसूली के तहत राशि जमा करनी थी। लेकिन पैसा जमा करने के समय अवधि तक अब्दुल मलिक की ओर से कोई भी जवाब नही आया, न ही कोई प्रतिनिधि तहसीलदार के कोर्ट में हाजिर हुआ। तहसीलदार सचिन कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि तहसील प्रशासन अब्दुल मलिक की संपत्ति की खोजबीन कर रहा है, जिसके बाद प्रशासन अब संपत्ति कुर्क करने की तैयारी में है। प्रशासन द्वारा संपत्ति की नीलामी कराकर 2.68 करोड़ रुपए की वसूली की जाएगी।


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home