उत्तराखंड के लिए आज की GOOD NEWS, देवभूमि ने दिया देश को एक और ‘बाहुबली’ !
Jul 13 2017 10:59AM, Writer:कपिल
उत्तराखंड के लिए एक अच्छी खबर है। केंद्र से एक और बड़े अफसर को बुलावा आया है। जी हां हम बात कर रहे हैं उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक एमए गणपति की, उन्हें केंद्र से बुलावा आया है। एमए गणपति को गृह मंत्रालय ने अहम जिम्मेदारी सौंपने का मन बनाया है। उन्हें केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल यानी सीआइएसएफ में अपर महानिदेशक का पद मिल गया है। हालांकि इस बीच खबर ये है कि गणपति कांवड़ यात्रा तक उत्तराखंड में बने रहेंगे। अब सवाल ये उठता है कि आखिर गणपति के पद की भरपाई कौन करेगा ? इस बारे में भी हम आपको बताने जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि अनिल कुमार रतूड़ी का नाम इस रेस में सबसे आगे चल रहा है। एमए गणपति 21 जून तक उत्तराखंड में तैनात रहेंगे। उनकी नियुक्ति के बाद प्रदेश के नए पुलिस महानिदेशक को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।
हालांकि इस बीच वर्क एक्सपीरियंस और वरिष्ठता को देखते हुए अनिल कुमार रतूड़ी को ये पद दिया जा सकता है। एमए गणपति 1986 बैच के आइपीएस अधिकारी हैं। उन्होंने 30 अप्रैल 2016 को उत्तराखंड में डीजीपी का पद संभाला था। गणपति छवि के अधिकारी रहे हैं। अनिल कुमार रतूड़ी इस वक्त महानिदेशक सतर्कता है। इसके अलावा वो 1987 बैच के आइपीएस हैं। इस वक्त प्रदेश में सबसे वरिष्ठ अधिकारी भी अनिल कुमार रतूड़ी ही हैं। इतना ही नहीं अनिल कुमार रतूड़ी डीजी पद के लिए तीस साल की अनिवार्य सेवा की एलिजिबिलिटी को पूरा भी कर रहे हैं। यानी इस बीच उत्तराखंड से इस वक्त की अच्छी खबर ये निकलकर सामने आ रही है कि देवभूमि से केंद्र को एक और बड़ा नाम मिल रहा है। इससे पहले हम आपको बता चुके हैं कि गणपति को सीआईएसएफ में इपर महानिदेशक का पद दिया गया है।
उत्तराखंड ने देश को ना जाने कितने ही पदों पर बड़े नाम दिए हैं। चाहे आप अजित डोभाल की बात कर लीजिए, जो कि इस वक्त राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार हैं। चाहे आप बिपिन रावत की बात कर लीजिए, जो कि इस वक्त देश की सेना के चीफ हैं। चाहे आप अनिल धस्माना की बात कर लीजिए, जो कि इस वक्त देश की खुफिया एजेंसी रॉ के चीफ हैं। खास बात तो ये है कि देश की राजनीति में भई उत्तराखंडियों की धमक देखने को मिल रही हैं। उत्तर प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ इस बात का जीता जागता सबूत हैं। इन बड़े नामों के अलावा भी ऐसे कई नाम हैं, जिन्होंने उत्तराखंड का मान बढ़ाया है। अब उत्तराखंड से एक और चेहरा सीआईएसएफ की कमान संभालने जा रहा है। एमए गणपति के जाने के बाद उनके पद पर अनिल कुमार रतूड़ी का आना पक्का माना जा रहा है।