image: New pahadi song gayali bo

Video: लीजिए...आपका दिल जीतने आई है ‘गयाली बो’, नए पहाड़ी गीत का जलवा देखो !

Jul 16 2017 5:46PM, Writer:दीपिका

आज हम आपको एक वीडियो दिखाने जा रहे हैं। ये वो गाना है, जो उत्तराखंड में पहले ही धमाल मचा चुका है। इस गाने के बोल बेहद ही शानदार हैं। ‘तिले धारू बोला गयाली बो’ ये गाना यूं तो आपने कई अंदाज में सुना होगा। लेकिन हम आज आपको ये गाना नए अंदाज में सुनाने जा रहे हैं। बेहतरीन वीडियो, बेहतरीन औवाज और बेहतरीन अंदाज के जरिए इस गाने को तैयार किया गया है। जाहिर है कि आप बार बार ये गाना जरूर सुनना चाहेंगे। इस गीत के गायक हैं सूर्यपाल श्रीवाण। इस गाने में रणजीत सिंह ने संगीत दिया है। इसके अलावा इस गीत के रिकॉर्डिस्ट अश्वजीत सिंह हैं। इसके निर्माता अखिलेश नौटियाल हैं और इसमें एडिटिंग गणेश नैथानी ने की है। दरअसल आज के दौर में पहाड़ी टैलेंट की आज दुनियाभर में चर्चाएं हो रही है। एक बार फिर से इस गाने के जरिए साबित हो गया है कि उत्तराखंड के कलाकार लगातार आगे बढ़ते जा रहे हैं।

ये गाना तो वैसे ही काफी हिट्स बटोर चुका है। लेकिन इसे जिस तरीके से पेश किया गया है, वो बेहतरीन है। इस गाने को देखकर आप भी एक बार के लिए खो जाएंगे। मतलब कुछ मिलाकर इस गाने में तथ्यों और भाषा से छेड़छाड़ ना करते हुए, नयापन दिया गया है। बेहतरीन हैं य़े नए कलाकार जो लगातार अपनी प्रतिभा से लोगों को अपनी तरफ खींच रहे हैं। गीतों से बिना छेड़छाड़ किए हुए उन्हें और भी ज्यादा निखार रहे हैं ये नए चेहरे। सबसे खास बात ये है कि अपनी जड़ों को किसी भी हाल में नहीं भूलना चाहते। आज देशभर में पहाड़ियों का डंका बज रहा है। एक तरफ पहाड़ी सिगर्स ने उत्तराखंड ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में अपनी आवाज का लोहा मनवाया है और दूसरी तरफ ऐसे ऐसे सिंगर्स सामने आ रहे हैं जो अपने दम से दुनिया हिलाने का माद्दा रखते हैं। इस वीडियो से पता चलता है कि आगे चलकर उत्तराखंड के युवा किस लेवल पर जाने वाले हैं।

इतना जरूर है कि यू-ट्यूब पर ‘गयाली बो’ गीत काफी पॉपुलर हो गया है। इस गाने की दीवानगी का आलम ये है कि ये सभी के द्वारा पसंद किया जा रहा है। उम्मीद है कि यू-ट्यूब पर ये वीडियो अपनी अलग ही छाप छोड़ेगा। वैसे भी सूर्यपाल श्रीवाण के लिए कहा जाता है कि उनका आवाज किसी भी महफिल का समां बांध लेती है। आज पहाड़ के गायकों ने अपनी प्रतिभा से हर किसी को हैरान कर दिया है। ऐसा ही कुछ जलवा इस शानदार गीत का भी है। हर किसी ने बड़े मंच पर जाकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। राज्य समीक्षा का उद्देश्य है कि ऐसे पहाड़ी सिंगर्स को जल्द से जल्द बड़ा मंच मिले, जिससे वो अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा सकें। फिलहाल इस गीत के लिए इस पूरी टीम को राज्य समीक्षा की टीम की तरफ से हार्दिक बधाई। ऐसे ही बढ़ते रहिए, तरक्की करते रहिए। मंजिलें आपका इंतजार कर रही हैं।


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home