Video: उत्तराखंड की जनता से सीएम त्रिवेंद्र की अपील, ‘सबसे पहले ये काम निपटाएं’!
Jul 16 2017 7:21PM, Writer:कपिल
उत्तराखंड के सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने हरेला पर्व की सभी उत्तराखंड वासियों को शुभकामनाएं दी। इस बीच इस पर्व के साथ ही सीएम त्रिवेंद्र पूरे उत्तराखंड वासियों से एक अपील भी की है। सीएम त्रिवेंद्र का कहना है कि राज्य के हर एक व्यक्ति को एक वृक्ष जरूर लगाना चाहिए। हरेला पर्व के मौके पर सीएम त्रिवेंद्र में कई कार्यक्रमों में शिरकत की और इसके साथ ही उत्तराखंड की जनता की अपील की ज्यादा से ज्यादा वक्ष लगाएं। इस मौके पर सीएम त्रिवेंद्र ने एक वीडियो भी फेसबुक पर शेयर किया है। इस वीडियो में दिख रहा है कि सीएम वृक्षारोपण कर रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने फेसबुक वॉल पर लिखा है कि ‘आज हरियाली के पर्व हरेला पर पौधरोपण किया। राज्य वासियों से अपील है कि हरियाली के पर्व हरेला पर राज्य का प्रत्येक व्यक्ति एक वृक्ष जरूर लगाए।’ पर्यावरण को बचाने के लिए सीएम त्रिवेंद्र ने ये अपील सभी से की है। आप भी ये वीडियो यहां देेख सकते हैं। सीएम का मानना है कि जनता को सबसे पहले ये ही काम निपटाना चाहिए।
अब आपको बताते हैं कि आखिर वृक्ष हमारे लिए क्यों जरूरी हैं। धरती पर जीवन के लिए अत्यंत जरूरी तत्वों में से जल और ऑक्सीजन प्रमुख हैं और हम ये जानते हैं धरती पर ऑक्सीजन के मुख्य स्रोत पेड़ ही हैं। वैसे तो सभी वृक्ष दिन के समय ऑक्सीजन छोड़ते हैं। जो जीवन के लिए अत्यंत आवश्यक है परंतु पीपल का वृक्ष सबसे ज्यादा ऑक्सीजन प्रदान करने वाला वृक्ष है।हमारे वायुमण्डल में उद्योग तथा मानवीय कचरे आदि के कारण अनेक जहरीली गैस तथा रसायन मिल जाते हैं इन जहरीली गैस तथा रसायनों को वायुमण्डल से साफ करने में पेड़ पौधे प्रमुख भूमिका निभाते हैं। CO2 का उपयोग करके ऑक्सीजन के रूप में शुद्ध हवा वातावरण में उत्सर्जित करते हैं।अल्ट्रावायलेट किरणों से बचाने में पेड़ो द्वारा हमें एक मजबूत कवच प्रदान किया जाता है। जिससे त्वचा कैंसर और अन्य बीमारियों से सुरक्षा मिलती है। पेड़ों के द्वारा प्रदत्त शुद्ध हवा से रोगी व्यक्ति के स्वास्थ्य में शीघ्र ही सुधार होता है।
कई अंतर्राष्ट्रीय शोध भी यह बताते हैं कि हरे भरे वातावरण के रहने से डिप्रेशन, तनाव, अनिद्रा जैसी मानसिक समस्याओँ में शीघ्र सुधार होता है। आयुर्वेद भारतीय सभ्यता की सदियों पुरानी परम्परा है और जड़ी बूटियां तथा पेड़ पौधे आयुर्वेद चिकित्सा के आधार स्तम्भ हैं। आयुर्वेद की सभी दवाओं में जड़ी बूटियों की प्रधानता रहती है। आँवला, हरड़, बहेड़ा,ऐलोवेरा, अर्जुन, अशोक, नीम, जामुन जैसी प्रसिद्ध औषधियां पेड़ पौधों से ही प्राप्त की जाती हैं।पेड़ अपनी छाया के द्वारा जमीन से जल वाष्पीकरण कम करने में मुख्य भूमिका निभाते हैं। जिससे जल संरक्षण होता है और जल का शुद्धिकरण भी होता है। पेड़ पौधों से हमे फल, सब्जियाँ, अन्न आदि मिलते हैं जो हमारे भोजन के प्रमुख अंग हैं। न सिर्फ मानव जाति बल्कि पशु पक्षी भी पेड़ पौधों से अपना भोजन प्राप्त करते हैं| पेड़ अर्थव्यवस्था का प्रमुख साधन भी हैं पेड़ो पौधों से फल, सब्जी, अन्न, ईंधन, फर्नीचर, खेल के सामान, औषधि तथा अन्य तमाम चीजें मिलती हैं जिससे अर्थव्यवस्था को गति मिलती है।