नंदादेवी नेशनल पार्क के ट्रैप कैमरों में कैद हुआ दुर्लभ हिम तेंदुआ, ये खूबसूरत तस्वीरें देखिये
जिसकी तलाश में वैज्ञानिक दुनियाभर की खाक छान रहे हैं, उत्तराखंड के नंदा देवी नेशनल पार्क के ट्रैप कैमरों दिखा वो दुर्लभ जीव..
Apr 1 2024 11:44AM, Writer:राज्य समीक्षा डेस्क
उत्तराखंड वन विभाग ने चमोली जिले में स्थित Nanda Devi National Park के अंतर्गत 70 ट्रैप कैमरे लगाए हैं। इन ट्रैप कैमरों में अक्सर ही उत्तराखंड के हिमालयी क्षेत्रों में रह रहे दुर्लभतम प्रजाति के वन्य जीव जंतुओं की तस्वीरें कैद होती रहती हैं।
Snow Leopard Spotted in Nanda Devi National Park
नंदा देवी नेशनल पार्क के ट्रैप कैमरों में चमोली जिले के भारत-चीन सीमा को जोड़ने वाले मलारी राष्ट्रीय राजमार्ग पर हिम तेंदुए भी अक्सर दिख जाते हैं।चमोली के प्रसिद्ध नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क के अंतर्गत मलारी से आगे सुमना क्षेत्र में एक दुर्लभतम हिम तेंदुए की तस्वीर कैमरे में कैद हुई है। इससे एक ओर जीव वैज्ञानिकों में उत्साह है, वहीं हिम तेंदुए ये खूबसूरत तस्वीर सोशल मीडिया में भी काफी पसंद की जा रही है।
Snow leopard Nanda Devi National Park
1
/
नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क के उपवन संरक्षक बीबी मार्तोलिया ने बताया की नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क के अंतर्गत वन विभाग के द्वारा लगातार ट्रैप कैमरों में हिम तेंदुए की विचरण की तस्वीरें कैद हुई है। उन्होंने बताया कि भारतीय वन्य जीव संस्थान (Wildlife Institute of India) के द्वारा किए गए सर्वे में नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क क्षेत्र में 33 हिम तेंदुए मौजूद हैं। जो वन विभाग और राज्य के लिए एक अच्छी खबर है। इस खबर से राज्य वन विभाग के कर्मचारी बेहद उत्साहित है।
रेड लिस्ट में है हिम तेंदुआ
2
/
हिम तेंदुए को IUCN रेड लिस्ट में असुरक्षित जानवर के रूप में सूचीबद्ध किया गया है। क्योंकि वैश्विक जनसंख्या लिस्ट में हिम तेंदुओं की संख्या 10,000 से कम होने का अनुमान है, वैज्ञानिकों का मानना है कि 2040 तक हिम तेंदुओं की संख्या में लगभग 10% की गिरावट होगी। हिम तेंदुए का वैज्ञानिक नाम पेंथेरा अनसिया है। इसे कहीं स्थानों पर औंस भी कहा जाता है। ये फेलिडे परिवार के पैंथेरा जीनस में बड़ी बिल्ली की एक प्रजाति है। ये जानवर पर्वतीय क्षेत्रों में पाया जाता है।
मलारी राष्ट्रीय राजमार्ग पर हिम तेंदुए
3
/
हिम तेंदुए लगभग 15000 से 16000 फीट की ऊंचाई वाली जगहों में रहते हैं। विशेष तौर पर उत्तराखंड के भारत-चीन सीमा को जोड़ने वाले मलारी राष्ट्रीय राजमार्ग पर हिम तेंदुए अक्सर ही दिखाई देते हैं। उच्च हिमालय क्षेत्रों में जब अधिक बर्फबारी होती है तो उस समय हिम तेंदुए निचले इलाकों की तरफ आते हैं। वन विभाग के द्वारा लगाए गए ट्रैप कैमरे में उनकी ये तस्वीर कैद होती है। ट्रैप कैमरों में हिम तेंदुओं के साथ-साथ ही अन्य दुर्लभतम जीव जंतु भी विचरण करते हुए दिखाई देते हैं।
Snow leopard in Uttarakhand
4
/
शहरी लाइफ स्टाइल के बुनियादी ढांचे के विकास के बाद अवैध शिकार और निवास स्थान के कारण इस जीव को विनाश से खतरा है।