Video: सारे पहाड़ी हो जाएंगे मस्त, जब देखेंगे उर्वशी रौतेला का गढ़वाली गाने पर डांस !
Jul 17 2017 7:07PM, Writer:Shantanu
उत्तराखंड में टैलेंट की कमी नहीं है। इस राज्य ने हमेशा से हर क्षेत्र में बहुआयामी प्रतिभा के लोग दिए हैं। देवभूमि के लोगों का टैलेंट देर से ही सही लेकिन अब पूरी दुनिया देख रही है। कला, संस्कृति से लेकर बॉलीवुड तक में पहाड़ी लोगों का जलवा देखने को मिल रहा है। सिंगिंग के क्षेत्र में तो लगातार देवभूमि से प्रतिभाएं निकल कर सामने आ रही हैं। जुबिन नौटियाल का नाम आज बच्चे बच्चे की जुबान पर है। इसी तरह से उत्तराखंड की ब्यूटी क्वीन उर्वशी रौतेला का जलबा भी इन दिनों बॉलीवुड में देखने को मिल रहा है। उर्वशी रौतेला ने ब्यूटी कॉन्टेस्ट जीतने के बाद से पीछे मुड़कर नहीं देखा है। ग्लैमर की दुनिया में उर्वशी एक जाना माना नाम बन चुकी हैं। उनकी हॉट अदाओं के करोड़ों दीवाने हैं। पहाड़ की रानी उर्वशी का आज हम आपको एक नया ही रूप दिखाने वाले हैं।
कहा जाता है कि सफलता हासिल होने के बाद अक्सर इंसान अपनी जड़ों से कट जाता है। लेकिन उर्वशी रौतेला के मामले में ऐसा नहीं है। वो आज भी अपनी जड़ों से जुड़ी हुई हैं। इसका सबूत है ये वीडियो। इस वीडियो में साफ दिख रहा है कि कैसे उर्वशी आज भी पहाड़ी भाषा को समझती और बोलती हैं। साथ ही ये भी दिख रहा है कि उन्हे गढ़वाली गानें कितने पसंद हैं। आप देख कर हैरान हो जाएंगे कि हॉट उर्वशी रौतेला एक कार्यक्रम में शामिल होती हैं और आप देख सकते हैं कि कैसे उनके चाहने वाले उनको घेर लेते हैं। ये वीडियो उर्वशी रौतेला की लोकप्रियता का एक सबूत है। बॉलीवुड में अपना एक अलग मुकाम बना चुकी उर्वशी ने इस कार्यक्रम में गढ़वाली गाने पर जमकर डांस भी किया। ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
उर्वशी रौतेला अपनी हॉट अदाओं के दम पर आज बॉलीवुड पर राज कर रही हैं। हाल ही में ऋतिक रोशन की फिल्म काबिल में दिखाई दीं थी। इस फिल्म में उन्होंने सारा जमाना हसीनों का दीवाना गाने पर आइटम नंबर किया था। ये गाना काफी ज्यादा लोकप्रिय हुआ था। गाने से ज्यादा उर्वशी के कारण लोगों ने इसे देखा था। इसका वीडियो आज भी उत्तराखंड की वादियों में देखा जाता है। इसी तरह से उर्वशी का गढ़वाली गाने पर डांस का वीडियो भी उत्तराखंड में तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। बहरहाल उर्वशी रौतेला की कई फिल्में रिलीज होने वाली हैं। इन फिल्मों में उनका जलवा देखने को मिले गा। लेकिन उस से पहले आप ये वीडियो देखिए और उत्तराखंड की संस्कृति और मान्यताओं पर उर्वशी को कितना विश्वास है ये देखिए। हमारा दावा है कि आप ये वीडियो देखने के बाद एक बार फिर से उर्वशी के फैन हो जाएंगे।