image: Tearful farewell to Garhwal Rifles soldier Sanjay Singh Rawat

बदरी विशाल लाल की जय.. गढ़वाल राइफल्स के जवान संजय सिंह रावत को अश्रुपूर्ण विदाई

लेह-लद्दाख में ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक के कारण पौड़ी के जवान संजय रावत की मृत्यु हो गई थी। 'बदरी विशाल लाल की जय' के जयघोष के साथ उन्हें आखिरी विदाई दी गई..
Apr 6 2024 5:37AM, Writer:राज्य समीक्षा डेस्क

गढ़वाल राइफल्स के जवान संजय सिंह रावत का लेह में हार्ट अटैक की वजह से निधन हो गया था। संजय पौड़ी जिले के खिर्सू ब्लॉक के कुसली गांव के रहने वाले थे। जवान की मौत से जिले में शौक की लहर है। उनके निधन से उनकी 5 साल की बेटी और 6 माह के बेटे के सिर से पिता का साया उठ गया है। संजय रावत पिछले 13 सालों से भारतीय सेना में अपनी सेवाएं दे रहे थे। गढ़वाल राइफल्स के जवान संजय सिंह रावत के चाचा सोहन सिंह रावत को सेना की तरफ से एक सूचना प्राप्त हुई थी। उसमें बताया गया कि संजय को बीते 3 अप्रैल को ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक आया था, जिससे उनकी मौत हो गई। इस खबर को सुनते ही परिवार के साथ ही कुसली गांव में गहरा शोक छा गया।

बद्री विशाल लाल की जय के उद्घोष के साथ आखिरी विदाई

इसके बाद फौजी संजय सिंह रावत की मृत देह को उनके पैत्रिक गांव लाया गया, जहां 'बदरी विशाल लाल की जय' के जयघोष के साथ, पूरे सैनिक सम्मान से गढ़वाल राइफल्स के फौजी संजय सिंह रावत को अश्रुपूरित आखिरी विदाई दी गई। संजय 2011 में भारतीय सेना में शामिल हुए थे। वे अपने पीछे 5 साल की बेटी, 6 माह के बेटे समेत पत्नी पूरा परिवार छोड़ गए हैं। गढ़वाल राइफल्स के सैनिक को राज्य समीक्षा भी सलाम करता है.. जय हिंद।


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home