image: Baba ramdev new announcement

उत्तराखंड के बेरोजगारों के लिए बाबा रामदेव का गिफ्ट, पतंजलि में खुली भर्ती, ऐसे करें अप्लाई !

Jul 17 2017 9:37PM, Writer:कपिल

जैसा कि हमने पहले भी आपको बताया था कि बाबा रामदेव कोई बड़ा ऐलान कर सकते हैं। इस बीच हम उत्तराखंड के बेरोजगारों के लिए एक शानदार खबर लेकर आए हैं। बाबा रामदेव ने जिस सिक्योरिटी फर्म का उद्घाटन किया था, उसके लिए अब भर्ती शुरू हो गई है। फेसबुक पर बकायदा एक फोटो पोस्ट की गई है। जिसमें लिखा गया है कि इसके लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं है, बल्कि ये सीधी भर्ती है। इसके साथ ही इसमें लिखा गया है कि इसके लिए कोई आयु सीमा नहीं है। यानी आप कितनी भी उम्र के हैं और इंटरव्यू के जरिए इस कंपनी में नौकरी पा सकते हैं। इसके लिए आप http://www.divyayoga.com/career/ लिंक पर क्लिक करके इसे देख सकते हैं। बकायदा एक लिंक भी दिया गया है, जिस पर आप अप्लाई कर सकते हैं। इसके साथ ही आपको बता दें कि अभी 8 हजार के करीब नौकरियों की शुरुआत की गई है। 10वीं, 12वीं और ग्रेजुएट पास हर कोई इसके लिए अप्लाई कर सकता है।

इसके साथ ही इसमें लिखा गया है कि नौकरी पाने वाले कर्मचारी का वेतन करीब 40 हजार रुपये होगा। इससे पहले हमने आपको बताया था कि स्वामी रामदेव ने अब 40,000 करोड़ रुपये के प्राइवेट सिक्योरिटी मार्केट में हुंकार भर दी है। उन्होंने हरिद्वार में पराक्रम सुरक्षा प्राइवेट लिमिटेड नाम से अपनी प्राइवेट सिक्योरिटी फर्म लॉन्च कर दी है। सूत्रों का कहना है कि इस फर्म में आर्मी और पुलिस के रिटायर्ड कर्मियों को बतौर ट्रेनर रखा गया है। स्वामी रामदेव ने इस बारे में बयान भी जारी किया है। इसमें उनका कहना है कि कंपनी का लक्ष्य युवाओं में देशभक्ति की भावना को बढ़ाना है। इसके साथ ही ट्रेनिंग लेने वाले युवाओं के शारीरिक और मानसिक विकास के मुताबिक माहौल तैयार करना है। स्वामी रामदेव ने 'पराक्रम सुरक्षा, आपकी रक्षा' नारे के साथ ही इस कंपनी का उद्घाटन किया है। माना जा रहा है कि इसके जरिए रोजगार के कई मौके भी युवाओं को मिलेंगे।

स्वामी रामदेव का कहना है कि 'पतंजलि ने लोगों को योग, आयुर्वेद और स्वदेशी के प्रति लगातार प्रेरित किया है। खासकर उत्तराखंड के बेरोजगार युवाओं के लिए ये बेहतरीन खबर हो सकती है। अगर आप भी चाहते हैं कि यहां से आप ट्रेनिंग लें तो पतंजलि से संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य लोगों में सुरक्षा की भावना कोे भरना है। इस कंपनी के द्वारा अलग अलग संस्थानों और केंद्रों को सेवा मुहैया कराई जाएगी। इसके अलावा कॉर्पोरेट ऑफिस, पर्सनल सिक्य़ोरिटी और शॉपिंग मॉल भी इस कंपनी की सेवा ले सकेंगे। फिलहाल हरिद्वार के पतंजलि सेंटर में बीते एक महीने से 100 लोगों का पहला बैच ट्रेनिंग ले रहा है। सूत्रों का कहना है कि हर महीने यहां 100 लोगों को ट्रेनिंग दी जाएगी। कुल मिलाकर कहें तो बाबा रामदेव ने अब एक और मार्केट में ताल ठोंक ली है। एक तरफ उत्तराखंड में बेरोजगारी बड़ी समस्या बन रही है और इस बीच बाबा रामदेव ऐसे युवाओं के लिए ये तोहफा लेकर आए हैं। इससे पहले भी बाबा रामदेव उत्तराखंड के लिए कई बड़े ऐलान कर चुके हैं। उम्मीद है कि आने वाले वक्त में आपको इससे बड़ा फायदा मिलेगा।


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home