Video: अरब के शेखों ने टपकाई लार, जब मिनी स्कर्ट में सड़कों पर निकली लड़की !
Jul 18 2017 3:01PM, Writer:Shantanu
सउदी अरब को रूढ़िवादी देश माना जाता है। वहां पर कई तरह के प्रतिबंध आम लोगों के लिए हैं। खास तौर पर महिलाओं को लेकर तो कुछ ज्यादा ही प्रतिबंध और सख्ती है। सउदी अरब में महिलाओं को वो अधिकार नहीं हैं जो मर्दों के पास हैं। इसी के साथ वहां महिलाओं के कपड़ों को लेकर भी कई तरह की पाबंदियां हैं। ऐसे में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक शहर की सड़कों पर मिनी स्कर्ट और क्रॉप टॉप पहन कर घूम रही है। इस वीडियो के कारण एक नई बहस शुरू हो गई है। कट्टरपंथी माहौल वाले सऊदी में एक युवती का इस तरह के कपड़ों में घूमना लोगों को रास नहीं आ रहा है। स्थानीय लोग इस लड़की को लेकर नाराजगी जाहिर कर रहे हैं।बताया जा रहा है कि ये लड़की स्थानीय नहीं बल्कि विदेशी है। इसी कारण उसके खिलाफ एक्शन की मांग की जा रही है।
सोशल मीडिया पर इस वीडियो के वायरल होने के बाद सउदी अरब के लोग मांग कर रहे हैं कि अब देश में महिलाओं के कपड़ों से जुड़े कानूनों में बदलाव किया जाए। वहीं कुछ लोग इस लड़की को सजा देने की भी मांग कर रहे हैं। बता दें कि शॉर्ट स्कर्ट में लड़की का वीडियो पहले स्नैपचैट पर पोस्ट किया गया था। इसमें ये लड़की सऊदी के ऑशेगर गांव में ऐतिहासिक किले में घूम रही है। ये गांव राजधानी रियाद से 200 किलोमीटर दूर है। इस लड़की ने मिनी स्कर्ट और क्रॉप टॉप पहना हुआ है। जिस इलाके में लड़की घूम रही है वो इलाका बेहद कट्टरपंथी माना जाता है। सऊदी प्रशासन ने इस लड़की के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही है। उनका मानना है कि युवती ने सऊदी के ड्रेस कोड और परंपराओं का उल्लंघन किया है। लड़की के खिलाफ एक्शन लेने के लिए एक विशेष समिति को जिम्मेदारी दी गई है।
वहीं सोशल मीडिया पर ये भी कहा जा रहा है कि इस लड़की ने काफी हिम्मत का काम किया है। बता दें कि सउदी अरब में महिलाओं को लेकर काफी सख्त नियम हैं। यहां पर शरिया कानून के तहत महिलाओं के लिए ड्रेस कोड है। महिलाओं के लिए लंबे और ढीले-ढाले, पूरे शरीर को ढकने वाले बुर्के पहनना जरूरी है। इस से वो सिर से लेकर पैर तक ढकी रहती हैं। कुछ महिलाएं तो पूरे चेहरे को ढकने वाला नकाब लगाती हैं। यहां महिलाओं के लिए बेहद सख्त कानून हैं। बहरहाल इस लड़की ने सउदी अरब की रूढ़िवादी सोच को चुनौती दी है। देखना है कि अब इसके खिलाफ क्या एक्शन लिया जाता है। जो भी हो इस लड़की ने मिनी स्कर्ट पहन कर सउदी अरब की रूढ़िवादी सोच को चुनौती दी है। साथ ही महिलाओं के अधिकारों को लेकर एक नई बहस शुरू कर दी है। इसी बहाने अब लोग सउदी अरब में महिलाओं की आजादी को लेकर बात तो कर रहे हैं।