image: Bomb defused in haridwar

हरिद्वार में ‘बम’ मिलने से हड़कंप, इस बार देवभूमि को आतंकियों ने बनाया निशाना !

Jul 18 2017 3:35PM, Writer:सुमित

जैसा कि हम आपको बार बार बताते हैं कि उत्तराखंड एक बार फिर से आतंकियों के निशाने पर है। इस वक्त सावन का महीना चल रहा है और आतंकियों के निशाने पर हरिद्वार है। ये खबर देश की सुरक्षा एजेंसियां दे चुकी हैं। लेकिन अब लग रहा है कि सुरक्षा एजेंसियों की बात सही थी। हरिद्वार में जो हुआ है वो इसका जीता, जागता प्रमाण है। हरिद्वार में बैरागी कैंप पार्किंग के पास एक ढाबे में कुर्सी के नीचे बमनुमा चीज मिलने से हंगामा मच गया। इस हड़कंप के बाद बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंचा। बम निरोधक दस्ते ने इसे निष्क्रिय कर दिया। जाहिर है कि इससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया। पुलिस ने बैरागी कैंप इलाके में ड्रोन कैमरे से निगरानी शुरू कर दी है। खास बात ये है कि अभी हरिद्वार में कांवड़ियों की वजह से हर जगह अटी पड़ी है। ऐसे में सुरक्षा एजेंसियों ने खबर दी थी कि आतंकी फ्रांस में हुए हमले की तर्ज पर हरिद्वार में भी अटैक कर सकते हैं। हरिद्वार की चौकसी में पुलिस लगातार लगी है।

संदिग्धों पर पैनी निगाहें रखी जा रही है। खुफिया एजेंसियों ने भी हरिद्वार में आतंकी घटनाओं की सीचना दी है। अब आपको बताते हैं कि ये पूरा मामला क्या है। दरअसल कनखल थाने के पास बैरागी कैंप की पार्किंग है। इस पार्किंग के निकास द्वार के पास एक ढाबे में कुर्सी के नीचे किसी ने संदिग्ध चीज को देखा। ये संदिग्ध चीज दिखने में रॉकेट जैसी लग रही थी। ये देखकर मौके पर मौजूद लोगों में हंगामा मच गया। आनन फानन में इसकी सूचना पुलिस को दी गई। इस पर कनखल थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे। उन्होंने डंडे से उक्त वस्तु को एक खड्ड पर धकेल दिया। इसके साथ ही जिलाधिकारी दीपक रावत और एसएसपी कृष्ण कुमार वीके मौके पर पहुंचे। बताया जा रहा है कि इस इलाके को पुलिस ने घेर लिया है। खबर है कि डॉग स्क्वायड ने विस्फोटक होने की पुष्टि की है। इसके बाद बम निरोधक दस्ते ने मौके से उस चीज को निष्क्रिय किया। बताया जा रहा है कि बम को डिफ्यूज करते वक्त एक बड़ा धमाका भी हुआ।

फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। भारत के खिलाफ पाकिस्तान अपनी साजिशें लगातार कर रहा है। कश्मीर घाटी में आतंकियों की घुसपैठ करा रहा है। सावन के महीने में ऐसी ही एक वारदात पाकिस्तान के आतंकी अंजाम दे चुके हैं। अमरनाथ यात्रियों पर हुए आतंकी हमले के बाद से पूरे देश में गुस्से की लहर है। इस हमले का मास्टरमाइंड पाकिस्तानी था। पाकिस्तान लगातार कश्मीर में आतंक फैला रहा है। बताया जा रहा है कि अब आतंकियों का निशाना हरिद्वार कांवड़ यात्रा हो सकती है। इसके लिए बकायदा सुरक्षा अलर्ट भी जारी कर दिया गया है। इसके तहत पाकिस्तान खुल कर आतंकियों की मदद कर रहा है। हाल ही में सुरक्षा एजेंसियों ने एक ऑडियो को इंटरसेप्ट किया है। इस से खुलासा हो रहा है कि पाकिस्तान द्वारा तबाही के लिए हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकियों को कैमिकल हथियार दिए जा रहे हैं। ये खुलासा हुआ है आतंकियों की बातचीत से जिसे सेना ने इंटरसेप्ट किया है। इस से खतरनाक संकेत मिल रहे हैं।


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home