image: Cyber alert for whatsapp users

वॉट्सऐप यूजर्स सावधान रहें ! ये मैसेज आए तो रिप्लाई ना करें, लाखों लोग बने शिकार !

Jul 18 2017 4:51PM, Writer:कपिल

अगर आप वॉट्सऐप यूज करते हैं हम आपके लिए लिए एक जरूरी खबर लेकर आए हैं। हाल ही में इस ऐप पर कुछ मैसेज आ रहे हैं, जिनसे सावधान रहने की सलाह दी गई है। दरअसल इस ऐप का डेटाबेस बहुत बड़ा है, जिस वजह से हैकर्स और फ्रॉड करने वाले इसे टार्गेट करते हैं। इसके माध्यम से कोशिश की जा रही है कि लोगों की बैंक डीटेल को हासिल किया जा सके। अब गौर कीजिए कि हाल ही में Whatsapp पर लोगों को एक मैसेज आ रहा है। इस मैसेज में लिखा गया है कि ‘आपका एक साल का सब्सक्रिप्शन खत्म हो रहा है। इसलिए सर्विस को आगे चलाने के लिए पेमेंट करें।’ इस मैसेज के साथ एक लिंक भी दिया गया है। जब आप इस लिंक पर क्लिक करेंगे तो पेमेंट के पेज पर पहुंच जाएंगे। पेमेंट पेज पर जाते ही आपसे आपकी बैंक डीटेल मांगी जाएगी। ध्यान रखें कि ये पेमेंट Whatsapp द्वारा नहीं मांगी जा रही है। ऐसी पेमेंट के बहाने सिर्फ आपकी बैंक डीटेल्स ली जा रही हैं।

ये काम आगे चलकर आपको बेहद नुकसान पहुंचा सकता है। इसलिए ऐसे लिंक पर किसी भी हाल में क्लिक ना करें। बताया जा रहा है कि ऐसे मैसेज के शिकार ब्रिटेन के लोग सबसे ज्यादा हो रहे हैं। इस संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता कि ये मैसेज भारत के लोगों के पास भी आ सकता है। दरअसल जब Whatsapp शुरू हुआ था तो कंपनी ने कहा था कि एक साल के बाद वो लोगों से पेमेंट लेगी। लेकिन इस ऐलान के बाद इस प्लान को 2016 में ही कैंसिल कर दिया गया था। इसलिए वॉट्सऐप यूजर्स सावधान रहें और इस तरह के मैसेज का रिप्लाई बिल्कुल भी ना करें। हाल ही में नेशनल पेमेंट कॉर्पोरेशन ने Whatsapp को इजाजत दी है कि वो अलग अलग बैंकों और यूपीआई के जरिए पेमेंट ऐप शुरू कर सकता है। माना जा रहा है कि भारत में जल्द ही Whatsapp की पेमेंट सर्विस भी शुरू होने जा रही है। बताया जा रहा है कि इस वजह से ही हैकर्स इस ऐप को निशाना बनाने की प्लानिंग कर रहे हैं।

अभी ब्रिटेन के लोगों को ऐसे मैसेज लगातार आ रहे हैं। अगर आपको भी इस तरह का कोई मैसेज आता है तो इस पर क्लिक मत कीजिएगा। साइबर क्राइम के रिकॉर्ड जांचने वाली कंपनी साइबर फ्रॉड ने इसके लिए अलर्ट भी जारी किया है। साइबर फ्रॉड का कहना है कि इस तरह से के मैसेज अगर आपके पास आते हैं तो तुरंत डिलीट मार दीजिए। भारत में वॉट्सऐप को यूजर बेस करोड़ों में है और इस वजह से हैकर्स ने ऐसा प्लान तैयार किया है। माना जा रहा है कि ब्रिटेन के बाद हैकर्स का अगला निशाना भारत के लोग ही हैं। खासतौर से तब और भी ज्यादा मुश्किल हो सकती है, जब वॉट्सऐप भारत में अपनी पेमेंट सर्विस को लॉन्च करेगा। इसलिए सावधान रहें, इसके साथ ही हम आपको साइबर फ्रॉड का वो ट्वीट भी दिखा रहे हैं, जिसमें लोगों को सावधान रहने के लिए कहा गया है। अगर आप इस खबर को पढ़ रहे हैं तो अपने परिचितों के बीच इसे जरूर पहुंचाएं। आपकी एक सावधानी लोगों को मुश्किल से बचा सकती है।




  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home