image: Anukriti gusain new achievement

उत्तराखंड की बेटी दुनिया में छाने को तैयार , वियतनाम में करेंगी देश का प्रतिनिधित्व !

Jul 18 2017 5:51PM, Writer:शशि

उत्तराखंड की बेटियां लगातार आगे बढ़ रही हैं। दुनिया को दिखा रही हैं कि किस तरह से जमाने को अपने कदमों पर झुकाया जाता है। चाहे बात खेल की हो, चाहे बात पढ़ाई की हो, चाहे बात संगीत या फिर कला की हो या फिर बात फैशन इंडस्ट्री की ही क्यों ना हो। हर जगह उत्तराखंड की बेटियां अपना दम दिख रही हैं। ये बेटियां साबित कर रही हैं कि उत्तराखंड की नारी शक्ति मजबूत है। आज हम बात करने जा रहे हैं अनुकृति गुसाईं की। हाल ही में अनुकृति फेमिना मिस इंडिया के टॉप-5 में रहीं थी। उन्हें मिस इंडिया ग्रैंड इंटरनेशनल टाइटल से नवाजा गया है। हाल ही में फेमिना ने मुंबई में हुए एक प्रोग्राम के दौरान इस बात की घोषणा की है। इस खिताब को पाने के बाद अनुकृति देहरादून आ रही हैं। दरअसल फेमिना मिस इंडिया के टॉप-5 प्रतिभागियों को इंटरनेशनल लेवल पर होने वाले ब्यूटी कॉन्टेस्ट के लिए भेजा जाता है। इसी के तहत अनुकृति अक्टूबर में इतिहास रच सकती हैं।

उन्हें वियतनाम में होने वाले मिस ग्रैंड इंटरनेशनल इवेंट में भारत का प्रतिनिधित्व करना है। फेमिना मिस इंडिया कॉन्टेस्ट में भले ही अनुकृति खिताब ना जीत सकी हों, लेकिन वो टॉप 5 में जगह बनाने में कामयाब रहीं थी। इतना जरूर है कि अनुकृति लोगों का विश्वास जीतने में कामयाब रही थीं। इसलिए उन्हें वियतनाम में होने वाली मिस ग्रैंड इंटरनेशनल प्रतियोगिता में हिस्सा लेना है। सबसे बड़ी बात ये है कि उत्तराखंड की ये बेटी देश का प्रतिनिधित्व करेगी। बताया जा रहा है कि मिस ग्रैंड इंटरनेशनल प्रतियोगिता में दुनिया भर की करीब 140 सुंदरियां भाग लेंगी। इससे पहले अनुकृति साल 2014 के मिस एशिया पैसेफिक में भी भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। मुंबई में हुई फेमिना मिस इंडिया में अनुकृति मिस मल्टीमीडिया चुनी गईं थीं। अनुकृति का जन्म उत्तराखंड राज्य के लैंसडोन हुआ था। अनुकृति के पिता का नाम उत्तम गुसांई है और मां का नाम नर्मदा गुसांई हैं।

अनुकृति की मां पेशे से टीचर हैं। तीन भाई बहनों में अनुकृति सबसे बड़ी बहन हैँ। अनुकृति की शुरुआती पढ़ाई लैंसडौन में ही हुई थी। बाद में उन्होंने देहरादून इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी से बी.टेक किया था। इसके बाद अनुकृति मुंबई चली गई। बताया जा ता है कि अनुकृति का मॉडलिंग करियर 2013 में शुरू हुआ जब उन्होंने "मिस इंडिया दिल्ली 2013" का खिताब जीता था। इसके बाद अनुकृति ने मिस इंडिया एशिया पैसिफिक-2014 में देश का प्रतिनिधित्व किया था। आज अनुकृति जानी मानी मॉडल के साथ टीवी एंकर भी हैं। अनुकृति को देश के लिए अंतर्राष्ट्रीय लेवल पर योगदान के लिए महात्मा गांधी सम्मान दिया जा चुका है। इसके साथ ही उत्तराखंड फिल्म अकादमी से भी उन्हें अवार्ड दिया जा चुका है। कुल मिलाकर कहें तो एक बार फिर से उत्तराखंड की बेटी इतिहास रचने जा रही है। राज्य समीक्षा की टीम की तरफ से अनुकृति को शुभकामनाएं।


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home