image: The bride and groom took part in voting in Lal Kuan

Uttarakhand: लालकुआं में दूल्हा-दुल्हन ने निभाई भागीदारी, सात फेरे लेने के बाद डाला वोट

नैनीताल जिले के लाल कुआं विधानसभा क्षेत्र दैलिया मतदान केंद्र के मतदान स्थल पर पर दूल्हा दुल्हन पहुंचे। जहां दुल्हन ने मतदान कर इस लोकतंत्र के पर्व में अपनी भागीदारी निभाई।
Apr 19 2024 10:12AM, Writer:राज्य समीक्षा डेस्क

उत्तराखंड में पांचों लोकसभा सीटों पर आज मतदान हो रहे हैं। लोकतंत्र के इस पर्व में हर कोई बढ़चढ़कर अपनी भागीदारी निभा रहा है। मतदान करने के लिए लोग सुबह से लाइनों में लगे हुए हैं। मतदान शांतिपूर्ण निष्पक्ष कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन मुस्तैद है।

The bride and groom took part in voting in Lal Kuan

नैनीताल जिले के लाल कुआं विधानसभा क्षेत्र के दैलिया मतदान केंद्र पर एक ऐसा नजारा देखने को सामने आया जहां दूल्हा दुल्हन मतदान स्थल पर पहुंचे। दुल्हन ने मतदान कर इस लोकतंत्र के पर्व में अपनी भागीदारी निभाई दुल्हन ने बताया कि इसी रात उसकी शादी हुई है।

विदाई से पहले किया मतदान

आज मतदान के दिन उसकी विदाई हो रही है लेकिन विदाई से पहले अपना मताधिकार का प्रयोग कर लोकतंत्र को मजबूत बनाने का काम किया है। दुल्हन गायत्री चन्दोल ने बताया कि वो दैलिया गांव में पली बढ़ी है। वर्तमान में वह बेंगलुरु में जॉब करती है । जहां बेंगलुरु निवासी रवि शंकर त्रिपाठी से उसकी शादी हुई है। दुल्हन गायत्री चन्दोल ने होने देर रात शादी समारोह के बाद विदाई से पहले मतदान स्थल पर पहुंच अपना मताधिकार का प्रयोग किया है।


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home