image: Former cm harish rawat join selfie with my villege campaign

बड़ी खबर: पूर्व सीएम हरीश रावत ने मानी सीएम त्रिवेंद्र रावत की बात, कर दिया ये काम !

Jul 19 2017 5:24PM, Writer:शैलजा

कुछ वक्त पहले उत्तराखंड के सीएम त्रिवेंद्र रावत ने जनता से एक अपील की थी। सीएम त्रिवेंद्र ने कहा था कि देश-विदेशों में रह रहे लोग एक बार अपने पैतृक गांव जाएं और वहां कुछ वक्त बिताएं। देखा जा रहा है कि कई लोग इस मुहिम में बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं। लेकिन कभी किसी ने सोचा था कि बीजेपी के धुर विरोधी कहे जाने वाले भी इस मुहिम में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेंगे ? लेकिन ऐसा हो ही गया है। उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत ने आखिरकार सीएम त्रिवेंद्र की अपील को स्वीकार कर ही दिया। हरीश रावत अपने गांव गए और वहीं पर हरेला का उत्सव मनाया। इसके साथ ही हरीश रावत ने अपने फेसबुक अकाउंट पर कुछ फोटो डाली हैं। इसके साथ ही उन्होंने लिखा है कि ‘मैंने मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की अपील स्वीकार कर अपने गांव मोहनरी, अल्मोड़ा में जाकर हरेला में भागीदारी की है।’ कुल मिलाकर कहें तो हरीश रावत एक बार फिर से चर्चाओं में हैं।

सत्ता के गलियारे से बाहर रहते हुए भी पूर्व सीएम हरीश रावत लोगों के बीच रहते हैं। इससे पहले उन्होंने आम, काफल और चाय पार्टी भी दी थी, इसे लेकर कांग्रेसियों ने ही उनपर निशाना साधा था। लेकिन हरीश रावत ने अपने फेसबुक पर लिखा है कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ता बल्कि वो अभी जामुन पार्टी भी देंगे। 31 मई को उत्तराखंड के सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने लोगों से अपील की थी कि जो लोग उत्तराखंड से बाहर महानगरों या फिर विदेशों में रहते हैं, वो एक बार जरूर अपने गांव जाएं और वहां वक्त बिताएं। इसके बाद कई लोगों ने इस मुहिम में गर्मजोशी से हिस्सा लिया था। सीएम त्रिवेंद्र ने कहा था कि इससे गांवों में आवाजाही बढ़ेगी। इसके साथ ही लोगों का अपने गांव, भाषा और संस्कृति से जुड़ाव होगा। इसके लिए सीएम त्रिवेंद्र ने 'सेल्फी फ्रॉम माई विलेज' हैशटैग यूज करने के लिए कहा था।

इस अपील के बाद लोगों ने सोशल साइट्स के माध्यम से ऐसा करना शुरू कर दिया था। अब देखा जा रहा है कि 'अपणु उत्तराखंड, प्यारु उत्तराखंड' नाम से शुरू की गई मुहिम से पूर्व सीएम हरीश रावत भी जुड़ गए। पूर्व सीएम हरीश रावत ने ट्विटर और फेसबुक पर अपने गांव से फोटो शेयर की हैं। इन फोटो में दिख रहा है कि वो पौधारोपण भी कर रहे हैं। खैर इसे राजनीति के लिए भी अच्छा संकेत माना जा रहा है। इससे पहले सीएम त्रिवेंद्र की इस मुहिम में बॉलीवुड अभिनेता दीपक डोबरियाल ने भी बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया था। दीपक ने अपने गांव कबरा से फोटो पोस्ट की थी। इसके साथ ही विधायक गणेश जोशी ने भी कुछ वक्त पहले एक फोटो शेयर की थी। कुल मिलाकर कहें तो धीरे-धीरे ही सही लेकिन सीएम त्रिवेंद्र की मुहिम का असर होता दिख रहा है। इस मुहिम के साथ अब पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत भी जुड़ गए हैं। देखना है कि आगे चलकर ये मुहिम कितना रंग लाती है।


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home