image: Lovers in kempty fall doing obscene things-0717

Video: मसूरी के कैम्प्टी फॉल में अश्लीलता, प्रेमी जोड़े ने किया पहाड़ों को शर्मसार !

Jul 19 2017 8:38PM, Writer:Shantanu

उत्तराखंड भारत में घूमने के लिहाज से सबसे ऊपर है। हर किसी का सपना होता है कि वो एक बार देवभूमि में आएं। यहां की हरियाली, सभी का मन मोह लेती है। उत्तराखंड में कई टूरिस्ट डेस्टिनेशन हैं। जहां साल भर केवल देश से ही नहीं बल्कि विदेशों से भी लोग आते हैं। पहाड़ों की चोटियों पर जा कर इंसान सारी तकलीफें भूल जाता है। वो रिफ्रेश हो जाता है। खास तौर पर विदेशी सैलानियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। हरिद्वार से लेकर देहरादून, ऋषिकेश, मसूरी के बाद जो सिलसिला शुरू होता है वो खत्म होने का नाम ही नहीं लेता है। हर तरफ कुदरत का खजाना बिखरा पड़ा रहता है। ऐसे में उत्तराखंड का पर्यटन तेजी से विकास कर रहा है। लेकिन कुछ लोगों के कारण पहाड़ों को शर्मिंदा भी होना पड़ता है। जी हां हम आपको एक वीडियो दिखाने वाले हैं। ये वीडियो आपको सोचने पर मजबूर कर देगा।

ये वीडियो पहाड़ों की रानी कहे जाने वाले मसूरी का है। मसूरी के पास ही में कैम्प्टी फॉल है। पहाड़ की चोटी से गिरता हुआ पानी झरने की शक्ल ले चुका है। कहना गलत नहीं होगा कि उत्तर भारत में शायद ही कोई ऐसा शख्स हो जिसने कैम्प्टी फॉल के बारे में नहीं सुना हो। दिल्ली और एनसीआर से मसूरी की नजदीकी के कारण यहां साल भार टूरिस्ट आते रहते हैं। ये टूरिस्ट अपने साथ खुली संस्कृति भी लेकर आते हैं। जिसके कारण पहाड़ी संस्कृति पर असर पड़ रहा है। इस वीडियो में कुछ प्रेमी जोड़े कैम्प्टी फॉल के पानी में आनंद ले रहे हैं। आप देख सकते हैं कि किस तरह से वो बर्फ से पानी में अठखेलियां कर रहे हैं। कुछ देर तक तो आपको सामान्य लगेगा लेकिन उसके बाद शुरू होता है अश्लीलता का खेल। प्रेमी जोड़े ये भूल जाते हैं कि वहां पर और भी लोग हैं।

शायद बर्फ जैसे पानी की ठंडक के कारण ही ये प्रेमी जोड़े बदन की गर्मी हासिल करने की कोशिश करते हैं। इसके लिए ये जो हरकतें करते हैं वो देख कर आप भी हैरान रह जाएंगे। प्रेमी जोड़े सारी लोक लाज भूल कर कैम्प्टी फॉल में सबके सामने ही रासलीला में लग जाते हैं। ये सारी हरकत कैमरे में कैद हो रही है। पहली बात तो ये है कि प्रेम का इस तरह से सार्वजनिक प्रदर्शन नहीं करना चाहिए। दूसरा अगर कोई कर रहा है तो उसे कैमरे में कैद नहीं करना चाहिए। ये वीडियो सोशल मीडिया पर किसी ने अपलोड कर दिया. ये तेजी से वायरल हो रहा है। आप खुद देखिए और सोचिए कि इस से देवभूमि की संस्कृति पर कितना गलत असर पड़ेगा। उत्तराखंड के युवाओं पर पर्यटकों की इस हरकत का क्या प्रभाव पड़ेगा। एक तरह से ये देवभूमि के कल्चर को खराब करने की कोशिश नहीं है क्या।


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home