image: CM trivendra rawat meets former cm harish rawat

CM त्रिवेंद्र ने फिर दी ‘पहाड़ी’ मिसाल, अब किया एक और दिलेरी वाला काम

Jul 20 2017 8:08PM, Writer:रोहित

उत्तराखंड के सीएम त्रिवेंद्र लगातार कुछ ना कुछ नया कर रहे हैं। चेहे बात पहाड़ों में रोजगार की हो, चाहे पलायन रोकने की बात हो या फिर शिक्षा, चिकित्सा से जुड़ा कोई मुद्दा हो, हर बार वो कुछ नया कर रहे हैं। खैर एक बार फिर से सीएम त्रिवेंद्र ने दुनिया के सामने पहाड़ी मिसाल रखी है। वैसे भी पहाड़ियों के लिए कहा जाता है कि दुश्मन को भी दोस्त बनाकर चलते हैं। दरअसल सीएम त्रिवेंद्र ने चोटिल पूर्व सीएम हरीश रावत से मिलकर उनका हाल जाना। राजनीति के मैदान पर दोनों एक दूसरे के धुर विरोधी हैं। लेकिन इसके बाद भी सीएम त्रिवेंद्र हरीश रावत से मिले और उनकी खैर खबर ली। सीएम त्रिवेंद्र ने बकायदा इसकी तस्वीर अपने फेसबुक पर भी डाली है। इसके साथ ही सीएम त्रिवेंद्र ने लिखा है कि ‘पूर्व सीएम श्री हरीश रावत से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य का हालचाल जाना। श्री हरीश रावत को एक बाइक सवार ने टक्कर मार दी थी जिससे वह चोटिल हो गए थे।’

आपको बता दें कि हाल ही में पूर्व सीएम हरीश रावत को एक बाइक सवार ने टक्कर मार ली थी। ओल्ड मसूरी रोड पर पूर्व सीएम हरीश रावत का घर है। हमेशा की तरह बुद्धवार शाम के वक्त हरीश रावत अपने घर के बाहर टहल रहे थे। तभी वहां से एक तेज रफ्तार बाइक गुजर रही थी। अनियंत्रित होकर उस बाइक सवार ने हरीश रावत को टक्कर मार दी। इस टक्कर के बाद हरीश रावत लड़खड़ाए लेकिन साथ चल रहे लोगों ने उन्हें संभाल दिया। इसके बाद उनकी सुरक्षा में लगे सुरक्षाकर्मियों ने पूर्व सीएम को उठाया और प्राथमिक उपचार के लिए ले गए। इसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री ने बताया कि उनके पैर में हल्की चोट लगी है। हालांकि दर्द अभी बना हुआ है और इससे उबरने में पूर्व सीएम को कुछ वक्त लग सकता है। उधर, एसएसपी निवेदिता कुकरेती का कहना है कि उन्हें सोशल मीडिया के जरिये इस बात का पता चला कि पूर्व सीएम हरीश रावत को किसी बाइक सवार ने टक्कर मार दी है।

जब पुलिस को इस बात की खबर लगी तो एसपी सिटी पीके राय और सीओ मसूरी रामेश्वर डिमरी को पूर्व सीएम हरीश रावत के आवास पर भेजा गया। इसके बाद उन्होंने मीडिया को बताया कि पूर्व सीएम को पैर में मामूली चोट लगी है। इसेक साथ ही पुलिस का कहना है कि किसी प्रकार की चिंता की बात नहीं है। इसके साथ ही पूर्व सीएम हरीश रावत का कहना है कि ये महज एक दुर्घटना है। पूर्व सीएम ने किसी प्रकार के षडय़ंत्र या इरादतन हमले से इंकार किया है। खैर अब प्रदेश के सीएम त्रिवेंद्र रावत ने उनसे मुलाकात की है और उनका हाल जाना है। देहरादून में बाइक सवार लगातार लोगों की परेशानी का सबब भी बनते जा रहे हैं। तेज रफ्तार में चलना, ट्रैफिक सिग्नल पर अपनी मनमर्जी चलाना, नो एंट्री में जबरदस्ती घुसना और भीड़ भाड़ वाले इलाकों में जबरदस्ती और परेशानी खड़ी करना इनका शगल हो गया है। ऐसे में पुलिस भी ऐसे बाइक सवारों का कुछ नहीं बिगाड़ पाती।


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home