image: Beautiful pahadi song by digvijay singh pariyar

Video: दो मिनट का वक्त निकालिए, ये पहाड़ी गीत सुनिए, यकीन होगा कि पहाड़ी नंबर-1 हैं !

Jul 20 2017 9:37PM, Writer:शैलजा

आवाज ऐसी कि दिल के दरख्तों को छूकर चली जाती है। बोल ऐसे कि बार बार सुनने के बाद भी कम पड़ते हैं। सुरों में वो जादू कि हर किसी को एक पल के हैरान कर दे। ये वो गीत है, जो आज लगभग हर उत्तराखंडी की जुबान पर है। ये वो गीत है, जिसे सुनकर दिल को सुकून मिलता है, आराम मिलता है। और हां ये वो गीत है जिसे लेकर काफी वक्त से लोगों में कनफ्यूजन था कि आखिर ये किसने गाया है। क्योंकि काफी वक्त से ये भी कहा जा रहा है कि इस उत्तराखंडी गीत को बॉलीवुड सिंगर अरिजित सिंह ने आवाज दी है। सबसे पहले हम आपको बता दें कि इस उत्तराखंडी गीत के बोल हैं ‘आज का दिना’। इस गीत को लेकर ही काफी वक्त से यू-ट्यूब पर भ्रम फैलाया जा रहा था कि ये अरिजित सिंह ने गाया है। ये गीत दिग्विजय सिंह पेरियार ने गाया है। दिग्विजय सिंह उत्तराखंड के रहने वाले हैं। अब एक बार फिर से जरा आप ये गीत सुन लीजिए।

यकीन मानिए एक नहीं हजार बार आपको इस गीत को सुनने का मन करेगा। गाना भले ही पुराना है, लेकिन इसे नई आवाज दी है दिग्विजय सिंह पेरियार ने। अपनी आवाज से जादू से पहले ही दिग्विजय करोड़ों लोगों को दीवाना बना चुके हैं। इससे पहले दिग्विजय ने उत्तराखंड की फिल्ममेकर, डायरेक्टर और एक्ट्रेस त्विशा भट्ट के साथ एक म्य़ूजिक वीडियो किया था। उस दौरान त्विशा भट्ट से राज्य समीक्षा ने बात की थी। उस वक्त ही त्विशा ने राज्य समीक्षा को बताया था कि ये गीत अनमोल प्रोडक्शन हाउस बहुत पहले ही तैयार कर चुका था। लेकिन जब ये गीत तैयार हो रहा था तो कहीं से ये लीक हो गया था। इसके बाद यू-ट्यूब पर इस गीत को अरिजित सिंह की आवाज कहकर पेश किया गया था। त्विशा भट्ट का कहना था कि अगर ऐसा नहीं होता तो शायद ये गीत काफी पहले रिलीज हो चुका होता और लोगों के बीच कोई कनफ्यूशन नहीं रहता।

एक बार फिर से आपको बता दें कि ये गीत दिग्विजय ने ही गाया। अब आप अंदाजा लगाइए कि उत्तराखंड के ये गीतकार किस लेवल के हैं। अपनी आवाज से बॉलीवुड को आज हिलीवुड कड़ी टक्कर दे रहा है, ये बात इस गीत से साफ हो रही है। दिग्विजय ने इस बार इस गीत को एकदम नए अंदाज में पेश किया है। अपनी आवाज से इस पहाड़ी लड़के ने ये तो साबित कर दिया है कि आने वाला वक्त पहाड़ियों का ही है। संगीत के फलक पर अपना नाम बढ़ाने के लिए उत्तराखंड के युवा लगातार नए नए प्रयोग कर रहे हैं। उम्मीद है कि दिग्विजय की आवाज में आप इस गीत को बार बार सुनना चाहेंगे। वैसे कनफ्यूजन पैदा करने वालों को हम एक बात और कहना चाहते हैं कि कभी उत्तराखंड के संगीत और गायकों पर भरोसा कीजिए, उनकी आवाज में सच में वो दम है कि दुनिया में अपनी एक अलग ही पहचान बना लें। खैर दिग्विजय को इस गीत के लिए बहुत बहुत शुभकामनाएं। आगे बढ़ते रहिए। सुरों की इस जंग में जीत आपकी ही होगी।


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home