image: Reliance jio free 4g feature phone launch

फ्री में खरीदिए ये 4 जी फोन, मुकेश अंबानी ने दिया देश को सबसे बड़ा तोहफा !

Jul 21 2017 2:05PM, Writer:प्रगति

रिलायंस जियो आप सभी के लिए एक शानदार तोहफा लाया है। टेलिकॉम सेक्टर में इस कंपनी ने अपनी 40वीं सालाना आम बैठक में तहलका मचा दिया है। इस कंपनी ने अब जियोफोन लॉन्च किया है। मुकेश अंबानी ने सभी को चौंका दिया और ऐलान किया कि जियो यूजर्स को ये फोन फ्री में मिलेगा। इस फोन को लेने के लिए आपको 1500 रुपये सिक्योरिटी मनी के रूप में जमा करने होंगे। इसके बाद 3 साल बाद आप कभी भी ये रकम वापस ले सकते हैं। अंबानी का कहना है कि फ्री की चीज के गलत इस्तेमाल का खतरा बढ़ जाता है, इसलिए इस फोन के लिए सिक्योरिटी अमाउंट जमा करना पड़ेगा। 15 अगस्त से आपको ये फोन मिलेगा। इसकी बुकिंग 24 अगस्त से शुरू होगी। इतना ध्यान रखें कि पहले आओ, पहले पाओ की तर्ज पर ही आपको ये शानदार फोन मिलेगा। रिलायंस का टारगेट के है कि हर हफ्ते 50 लाख लोगों तक ये फोन पहुंचाया जाए। इसके साथ ही मुकेश अंबानी ने इस फोन को लेकर कई ऐलान किए हैं। जियोफोन पर यूजर्स को अनलिमिटेड डेटा मिलेगा।

इसके साथ ही इस फोन पर जियो अनलिमिटेड धन-धनाधन प्लान 153 रुपये में मिलेगा। इस फोन पर वॉइस कॉलिंग हमेशा फ्री रहेगी। इसके साथ ही मुकेश अंबानी का कहना है कि देश के 50 करोड़ यूजर्स तक जियोफोन पहुंचेगा।इसके साथ ही खास बात ये है कि इसके साथ 309 रुपये में केबल टीवी की सुविधा मिलेगी। जियो फोन को आप किसी भी टीवी से जोड़ सकते हैं। जियो धन धनाधन का 309 रुपये वाला प्लान लेने वाले लोग भी 3 से 4 घंटे टीवी पर मनचाहे वीडियो देख सकेंगे। अब आपको बताते हैं कि इस फोन के तहत क्या क्या प्लान हैं। रिलायंस जियो ने इसके लिए दो दिन का प्लान 24 रुपये में दिया है। इसके साथ ही 54 रुपये वाला हफ्ते भर का प्लान भी दिया है। इसके साथ ही इस फोन में कुछ और भी फीचर्स दिए गए हैं। इस फोन में 4वे नेविगेशन, अल्फान्यूमेरिक कीपैड, फोन कॉन्टैक्ट्स, कॉम्पैक्ट डिजाइन, 2.4'' QVGA डिस्प्ले, कॉल हिस्ट्री, माइक्रोफोन ऐंड स्पीकर, एसडी कार्ड स्लॉट जैसे जबरदस्त फीचर्स दिए गए हैं।

इसके अलावा इस फोन में आपको रिंगटोन्स, हेडफोन जैक, एफएम रेडियो और टॉर्चलाइट जैसे फीचर्स मिलेंगे। सबसे बढ़िया फीचर यह है कि ये फोन 22 भाषाओं में कमांड को समझ सकता है और उसी हिसाब से काम करेगा। इसमें अगर आप 5 नंबर की बटन को थोड़ी देर तक प्रेस करेंगे तो पहले से सेव्ड नंबर पर इमर्जेंसी अलर्ट जाएगा। इसके साथ ही इस अलर्ट में आपके नंबर की लोकेशन भी होगी। ये फोन 4G VoLTE टेक्नॉलजी पर काम करेगा। जियो का लक्ष्य फीचर फोन को रिप्लेस करना है। मुकेश अंबानी का कहना है कि कंपनी का टर्नओवर 70 करोड़ से बढ़कर 3,30,000 करोड़ हो गया है। ये इजाफा 4,700 गुना है। मोबाइल डेटा यूजर्स के मामले में भारत ने अमेरिका और चीन को पीछे छोड़ दिया है। जियो की लॉन्चिंग से पहले भारत मोबाइल ब्रॉडबैंड के मामले में 155वें स्थान पर था, लेकिन अब भारत मोबाइल डेटा यूज में पहले नंबर पर है। ऐसे में भारत को मुकेश अंबानी ने इस फोन के रूप में शानदार तोहफा दिया है।



  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home