Video: उत्तराखंड के रंग में रंग गया अमेरिका, जब दो अमेरिकी बच्चियों ने गाया पहाड़ी गीत
Jul 22 2017 5:35PM, Writer:कपिल
गर्व करेंगे आप क्योंकि आप देवभूमि में हैं, आप गर्व करेंगे क्योंकि देवभूमि का जलाव देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी है, आप गर्व करेंगे ये वीडियो देखकर, जिसमें अमेरिका की दो बच्चियां उत्तराखंड का गीत बेड़ु पाको गा रही हैं। आखिर गर्व हो भी क्यों ना, हमारी देवभूमि की शान है ये गीत। अच्छा लगता है जब किसी दूसरे देश में रहने वाले की जुबान से हम ये गीत सुनते हैं। मन को शांति मिलती है और दिल को तसल्ली मिलती है कि हम देवभूमि के वासी हैं। बेड़ु पाको गीत को ना जाने आपने कितनी बार, कितने अलग अंदाज में सुना होगा। लेकिन ये अंदाज सबसे अलग है, सबसे अलहदा है। ये दोनों बच्चियां अमेरिका की रहने वाली हैं। उम्र में ज्यादा बड़ी नहीं हैं। लगता है कि 10 से 15 साल के बीच इन दोनों की उम्र होगी। कैमरे के सामने आती हैं, थोड़ा बहुत हंसी मजाक करती हैं और फिर जो होता है, वो हैरान करता है। आखिर कहां से ये दोनों बच्चियां इस गाने को सीखकर लोगों के सामने लाई हैं।
कैसे इन दोनों बच्चियों ने ये गीत गाया, फिलहाल इस बारे में कोई नहीं जानता। लेकिन इतना जरूर है कि दोनों ही बच्चियां उत्तराखंड के इस लोकप्रिय गीत को गुनगुना रही हैं। सिर्फ गुनगुना नहीं रही बल्कि बकायदा इस गीत के बोलों पर डांस भी कर रही हैं। उत्तराखंड की संसकृति, यहां की भाषा, यहां के गीत आज किस तरह से देश और विदेशों में सुर्खियां बटोर रहे हैं, आप इस वीडियो से ही इसका अंदाजा लगा सकते हैं। इनकी जुबान से य़े गीत काफी अच्छा लग रहा है। इसके साथ ही यू-ट्यूब पर ये वीडियो काफी वायरल भी हो रहा है। उत्तराखंड के कुछ लोगों ने जब ये वीडियो देखा तो इस पर कमेंट भी किए हैं। कंवर बिष्ट ने लिखा है कि ये लड़कियां लाजवाब हैं, गीत को बेहतरीन गा रही हैं। इसके साथ ही कंवर बिष्ट ने लिखा है कि भारत की तरफ से बहुत बधाई। बरखा काराकोटी ने भी इस गीत पर कमेंट किया है और लिखा है कि दोनों बच्चियों ने बेहतरीन तरीके से ये गीत गाया है।
इसके अलावा भी इस वीडियो पर कई कमेंट आए हैं। ज्यादातर कमेंट उत्तराखंड से ही दिख रहे हैं। हर कोई कह रहा है कि ये बच्चियां लाजवाब हैं। खैर इन दोनों को उत्तराखंड की बोली समझ में आती या फिर नहीं, इस बारे में हमें भी कोई जानकारी नहीं है, लेकिन इतना जरूर है कि इन दोनों ने उत्तराखंड के इस गीत को गाकर सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है। बेड़ु पाको गीत वैसे भी उत्तराखंड की रग रग में बसा है। इन दिनों एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो के जरिए एक बार फिर से पहाड़ी संस्कृति की चर्चा होने लगी है। आप कहीं भी रहे अपनी जड़ों को हमेशा याद रखिए। इस वीडियो को देख कर दिल खुश हो जाता है। बेड़ू पाको तो वैसे भी उत्तराखंड की हवाओं में है। लोकगीतों का अलग ही आनंद आता है. किसी भी पहाड़ी के लिए ये गाना उसके बचपन की यादों को ताजा करने वाला है। तो बिना देर किए आप भी देखिए ये गाना और देखिए कि किस तरह से अमेरिका की दो बच्चियां इस गीत को गा रही हैं। और हां अगर ये वीडियो पसंद आए तो शेयर जरुर कीजिएगा।