image: Intex launched aqua lions 3

सिर्फ 6,499 रुपये में धांसू खूबियों वाला स्मार्टफोन, भारत ने दी सैमंसंग को कड़ी टक्कर !

Jul 24 2017 3:18PM, Writer:कपिल

हिंदुस्तान की कई कंपनियों में इस वक्त नए नए स्मार्टफोन तैयार हो रहे हैं। इसके साथ ही एक कंपनी ऐसा है जिसने एक बेहतरीन स्मार्टफोन लॉन्च किया है। हम बात कर रहे हैं इंटेक्स की, इस कंपनी ने अपना नया 4G स्मार्टफोन ऐक्वा लायन्स 3 लॉन्च कर दिया है। ये ऐक्वा सीरीज का दूसरा फोन है। इस फोन के लॉन्च से एक ही हफ्ते पहले कम्पनी ने ऐक्वा सेल्फी को भी लॉन्च कर डाला था। चलिए आपको इस फोन के लुक, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स के बारे में जानकारी दे देते हैं। इस स्मार्टफोन में 5 इंच की HD डिस्प्ले फिट की गई है। इस डिस्प्ले पर ड्रैगनट्रेल ग्लास प्रोटेक्शन दिया गया है। इस फोन में ऊपर और नीचे काफी मोटे बेजल दिए गए हैं। ये स्मार्टफोन ऐंड्रॉयड नूगा पर रन करता है। इसके अलावा इस फोन में 1.2 GHz का क्वाड कोर प्रोसेसर दिया गया है। रैम की बात करें तो इस स्मार्टफोन में 2 GB की रैम फिट की गई है।

इसके साथ ही इस फोन की इंटरनल मेमरी 16 जीबी की दी गई है। आप माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से इस फोन की मेमरी को 128 जीबी तक एक्सपेंड कर सकते हैं। इसके साथ ही इस फोन में 4000mAh की दमदार बैटरी दी गई है। ये बैटरी 2 दिन तक का स्टैंडबाय टाइम देती है। अब बात खास पार्ट कैमरा की कर लेते हैं और इस लिहाज से भी ये फोन शानदार है। ऐक्वा लायन्स 3 में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है, खास बात ये है कि इसके फ्रंट कैमरा में एलईडी फ्लैश लाइट दी गई है। इसके साथ ही इस फोन में बैक कैमरा भी 8 मेगापिक्सल का ही है और इसके साथ भी LED फ्लैश भी दिया गया है। ये फोन वाई-फाई, 4G, ब्लूटूथ और OTG को सपोर्ट करता है। अब बात कीमत की करते हैं। आम तौर पर ऐसे स्मार्टफोन की कीमत 10 हजार से ऊपर ही होती है। लेकिन इंटेक्स ऐक्वा लायन्स 3 स्मार्टफोन आपको महज 6,499 रुपये में मिल जाएगा।

कंपनी ने इस फोन की लॉन्चिंग पर बहुत कुछ कहा है। कंपनी का कहना है कि दुनिया की तमाम कंपनियों को टक्कर देने के लिए ये स्मार्टफोन तैयार किया गया है। इसके साथ ही कंपनी का कहना है कि आने वाले वक्त में ये स्मार्टफोन बिक्री के तमाम रिकॉर्ड्स अपने नाम कर सकता है। इस फोन की खासियत और खूबियां लोगों को काफी पसंद आ रही हैं। देखा भी जा रहा है कि मोबाइल स्टोर्स पर इस फोन को खरीदने के लिए लोगों में उत्सुकता दिख रही है। बताया जा रहा है कि कीमत के लिहाज से इस फोन का मुकाबला रेडमी 4, मोटो जेड प्लस जैसे स्मार्टफोन से होगा। कुल मिलाकर कहें तो हिंदुस्तान की एक स्मार्टफोन कंपनी ने बेहद सस्ता और धांसू स्मार्टफोन लॉन्च कर डाला है। कहा जा रहा है कि आने वाले वक्त में ये दिग्गजों को टक्कर देगा। देखना है कि आगे आने वाले वक्त में ये स्मार्टफोन भारत समेत पूरी दुनिया में कैसा जलवा दिखाता है।


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home