Video: पाकिस्तान में बम ब्लास्ट, 20 लोगों की मौत, सामने आया वीडियो !
Jul 24 2017 7:12PM, Writer:समीर
पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में आतंकी हरकतें रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। अपने पाले हुए आतंकी ही इस मुल्क के लिए कई परेशानियां खड़ी कर रहे हैं। इस बीच इस मुल्क में एक और आत्मघआती हमला हुआ है। लाहौर में पंजाब के सीएम शहबाज शरीफ के आवास के सामने ही ये आत्मघाती धमाका हुआ है। इस हमले में करीब 20 लोगों की मौत हो गई है। इसके साथ ही करीब 30 लोग घायल हो गए हैं। इस बीच लाहौर की पुलिस का कहना है कि ये हमला पुलिस को निशाना बनाकर किया गया था। इस बीच जो वीडियो हम आपको दिखा रहे हैं, वो इस धमाके के बाद का बताया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि ये आत्मघाती हमला था। रेस्क्यू 1122 के मुताबिक इस धमाके में कुछ पुलिसवालों की भी मौत हुई है। बताया जा रहा है कि पुलिस के जवान और लाहौर डिवेलपमेंट अथॉरिटी के बड़े अधिकारी अरफा करीम टावर के पास अतिक्रमण हटाने का काम कर रहे थे। इस दौरान ही ये ब्लास्ट हुआ।
धमाके के तुरंत बाद रेस्क्यू टीम ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया । इसके साथ ही अस्पतालों में इमर्जेंसी लागू कर दी है। हालांकि इस हमले की जिम्मेदारी किसी आतंकी संगठन ने नहीं ली है। लेकिन पूरा शक है कि आतंकियों के किसी बड़े गुट ने एक बार फिर से पाक को निशाना बनाया है। घायलों में से कई लोगों की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। बताया जा रहा है कि जिस वक्त ये धमाका हुआ, उस वक्त सीएम भी अपने आवास में ही मौजूद थे। कुल मिलाकर कहें तो पाक में आतंकी हरकतें लगातार बढ़ती जा रही हैं। एक और धमाका हुआ है, जिसने पाकिस्तान की पूरी सरकार को हिलाकर रख दिया है। बार बार कहा जाता है कि पाकिस्तान में आतंकियों को पनाह मिली हुई है। पाकिस्तान सरकार भले ही इस बात से इनकार करे लेकिन ये आतंकी ही अब इस मुल्क के लिए सबसे बड़ी परेशानी का सबब बनते जा रहे हैं। लगातार हो रहे धमाके साबित कर रहे हैं कि आने वाला वक्त पाक के लिए अच्छा नहीं है।
एसपी इमरान अवन ने 9 लोगों के शव हॉस्पिटल में शिफ्ट किए जाने की पुष्टि की है। इनमें तीन पुलिसकर्मी हैं। अवन के मुताबिक, जिस वक्त ब्लास्ट हुआ, उस वक्त लाहौर डेवलपमेंट अथॉरिटी की अतिक्रमण के खिलाफ ड्राइव चल रही थी। इस दौरान लोगों के विरोध को रोकने के लिए पुलिस को भारी तादाद में तैनात किया गया था। पुलिस और बाकी सिक्योरिटी फोर्सेज घटनास्थल पर पहुंचकर हालात का जायजा ले रही हैं। फॉरेन्सिक टीम ने भी ब्लास्ट की साइट से सबूत इकट्ठे करने शुरू कर दिए हैं, ताकि ये पता लगाया जा सके कि धमाका किस तरह का था। इस बीच जो वीडियो हम आपको दिखाने जा रहे हैं वो सीसीटीवी फुटेज है। इस फुटेज में साफ दिख रहा है कि किस तरह से शक्तिशाली धमाका हुआ है। ट्विटर पर डाला गया ये सीसीटीवी फुटेज काफी वायरल भी हो रहा है। देखना है कि आगे चलकर इस हमले में किस आतंकवादी संगठन का नाम निकलकर सामने आता है।