सोशल मीडिया पर सुपरहिट हुए तीन पहाड़ी, पहाड़ी रैप, पहाड़ी लड़की और पहाड़ी जलवा
Jul 25 2017 11:46AM, Writer:प्रगति
आज हम आपको उत्तराखँड के युवाओं का एक अलग चेहरा दिखा रहे हैं। वो चेहरा जिसे देखकर आप खुश होंगे। यकीन करेंगे कि आने वाला वक्त कुछ अच्छा है, बेहतरीन है। ये तीन आज हर उतराखँडी के लिए बेहद खास बन गए हैं। उत्तराखंड तो छोड़िए देश के कोने कोने तक ये वीडियो फैल रहा है। अब आप कहेंगे कि इस वीडियो में क्या खास है। हम कहेंगे कि कुछ खास तो कुछ भी नहीं है। बस एक छोटा सा कमरा है, उस कमरे में दो लड़के हैं, एक लड़की है। एक लड़के ने हाथ में गिटार पकड़ा है, बस और क्या ? कहानी इसके बाद शुरु होती है। जिस लड़के ने हाथ में गिटार पकड़ा है, वो बंदा रूहान भारद्वाज है, एकदम खालिस पहाड़ी बंदा। गिटार को इस बंदे से प्यार है या फिर इसे गिटार से प्यार है, इसका अंदाजा निकालना थोड़ा मुश्किल है। रूहान वो नई पौध है, जो संगीत के बड़े जंगल के सामने खड़ा है। आप रूहान के गीतों को उनके यू-ट्यूब चैनल पर सुन सकेंगे। बेहद अलग अंदाज है रूहान का। कुछ नया और हर बार कुछ खास करते हैं।
इससे पहले प्रियंका मेहर के साथ भी रूहान कई बार अपने गीतों को पेश कर चुके हैं। चलिए अब आपको दूसरे चेहरे के बारे में बताते हैं। एक लड़की आपको इस वियो में दिख रही है। दिव्या ध्यानी नाम है इस लड़की का, आवाज तो बेहतरीन है ही, लेकिन साथ ही साथ ये हुनर भी है कि किस तरह से अपनी संस्कृति से जुड़े रहना है। दिव्या अभी नई हैं, इस फील्ड वमें और आते ही धमाल मचा रही हैं। अच्छा लगता है कि ऐसे युवाओं को देखकर जो, अपनी संस्कृति से जुड़े हैं और अपने गीतों को लगातार दुनिया क सामने पेश कर रहे हैं। लगता तो ये ही है कि आगे चलकर उत्तराखंड का संगीत एक नए आसमान पर होगा, जहां पूरी दुनिया इसे देख रही होगी। लगता तो है...इसलिए इन युवाओं पर भरोसा हो रहा है। चलिए अब आपको इस तीसरे शख्स के बारे में बता देते हैं, जो शायद इस वीडियो में जान फूंक रहा है। इसके बारे में जानना आपका काफी जरूरी है।
तीसरा जो शख्स आपको इस वीडियो में दिख रहा है, उसका नाम है सूरज सिंह रावत। ये थोड़ा अलग सा चेहरा है। मतलब आप क्या कभी सोच सकते थे कि गढ़वाली में भी रैप आएंगे ? सूरज ने ऐसा कर दिखाया। आज सूरज की रोशनी ‘रैप वर्ल्ड’ में जगमगाती जा रही है। सूरज कै पहाड़ी रैप सुनेंगे तो एक बार के लिए आपके भी होश उड़ जाएंगे। रैम को ऐसे ही संगीत की कठिन विधाओं में से एक नहीं कहा जाता, इसके लिए आपके पास शब्द होने चाहिए, दूसरी बात इसको गाने के साथ साथ आपको संगीत की हर थाप के साथ आगे चलना पड़ेगा और जिस तरह से सूरज ने ये गाया है, उसक आगे क्या हनी सिंह, क्या बादशाह और क्या रफ्तार ? पहाड़ी रैपर का जलवा है ये। खैर सोशल मीडिया पर ये वीडियो बेहद वायरल हो रहा है। अगर आपको भी पसंद आए तो इन तीन पहाड़ियों की खातिर इसे शेयर जरूर करें।