Video: ‘पहाड़ी कल्चर’ का धमाका, देवभूमि की लड़कियों का दिलकश अंदाज देखिए
Jul 25 2017 5:01PM, Writer:Shantanu
उत्तराखंड की अपनी एक संस्कृति है, परंपरा है, उत्तराखंड के लोग अपनी संस्कृति पर गर्व करते हैं। अपनी कला और संस्कृति को बचाने के लिए देवभूमि के लोग निरंतर प्रयास करते रहते हैं। आज कल सोशल मीडिया का जिस तरह से बोलबाला है। उसका इस्तेमाल पहाड़ के लोग भी कर रहे हैं। सोशळ मीडिया के जरिए पूरी दुनिया के सामने पहाड़ के गौरव को पेश किया जा रहा है। ये जरूरी भी है। दरअसल पहाड़ों में पलायन की समस्या काफी विकट है। रोजगार नहीं मिलने के कारण अक्सर युवा उत्तराखंड से निकल कर बेहतर जिंदगी हासिल करने की कोशिश करते हैं। वैैसे ये एक सियासी मुद्दा भी है। लेकिन जनता के पास विकल्प नहीं है, लिहाजा वो पलायन पर मजबूर होती है। पलायन करने वाले पहाड़ी अपने गांव और संस्कृति से दूर हो जाते हैं। जिसकी टीस उनके मन में रह रह कर उठती रहती है।
ऐसे लोग जो उत्तराखंड से निकल कर दूसरे राज्यों में नौकरी कर रहे हैं वो अपनी जमीन से जुड़ाव के लिए सोशल मीडिया क सहारा लेते हैं. आपने देखा होगा कि किस तरह से उत्तराखंड के नाम पर कितने ग्रुप सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं। ऐसे ही एक ग्रुप मे एख वीडियो वीडियो शेयरिंग साइट यूट्यूब पर अपलोड किया है। ये वीडियो पहाड़ी गाने पर डांस का है। इस वीडियो को देख कर आप हैरान रह जाएंगे। कुछ लड़कियां वीडियो में पहाड़ी गाने पर बैली डांस करती दिखाई दे रही हैं। इन का लक्ष्य एक ही है कि किसी तरह से पहाड़ी संस्कृति के बारे में दुनिया को बताया जाए। आप देख सकते हैं कि किस तरह से ये लड़कियां अपने डांस का जौहर दिखा रही है। दरअसल उत्तराखंड के लोकगीत और लोकनृत्य काफी मशहूर है। लेकिन हाल के दिनों में देखा गया है कि लोककला के कलाकार विलुप्त होते जा रहे हैं।
अपनी संस्कृति को बचाने के लिए अब युवा आगे आए हैं। ये वीडियो एक मिसाल है कि किस तरह से युवा वापस अपनी जड़ों की तरफ लौट रहे हैं। ये वो युवा हैैं जो उत्तराखंड से निकल बाहर आए और अपनी मेहनत और लगन से अपना एक मुकाम बनाया। सफलता हासिल करने के बाद वो अपने गांव और अपनी संस्कृति के लिए काम कर रहे हैं। वो चाहते हैं कि देवभूमि की समृद्ध परंपरा और कला हमेशा दुनिया के सामने रहे। आपने अक्सर देखा होगा कि अपनी जड़ों से दूर होने वाला शख्स कामयाबी तो हासिल कर लेता है लेकिन वो खुद से कट जाता है। इसी कमी को पूरा करने की कोशिश है ये वीडियो। इसे देख कर आपको भी गर्व होगा कि आप पहाड़ी हैं। कुल मिलाकर ये कहा जा सकता है कि इस तरह से वीडियो से उत्तराखंड की लोक कला औऱ परंपरा के बारे में ज्यादा लोग जानेंगे। जितना प्रचार और प्रसार होगा उतना ही राज्य के लिए अच्छा होगा।