image: Pawandeep rajan beautiful pahadi song

बॉलीवुड सिंगर ने जब गाया ये ‘पहाड़ी’ गीत, तो लाखों की भीड़ बोली ‘जय उत्तराखंड’ !

Jul 25 2017 9:43PM, Writer:कपिल

आज हम आपको बॉलीवुड सिंगर पवनदीप राजन का एक बेहतरीन गाना सुना रहे हैं। यकीन मानिए ये गीत सुनकर आपके मन को खुशी होगी। यूं तो पवनदीप उत्तराखंड के ही रहने वाले हैं लेकिन इसके बाद भी वो उत्तराखंड को अपने दिल में बसाए हुए हैं। हर बार पवनदीप उत्तराखंड आते हैं और अपने बेहतरीन गीतों से समा बांध देते हैं। इसके साथ ही उत्तराखंड के पवनदीप राजन अब बॉलीवुड फिल्मों में अपनी किस्मत आजमाने जा रहे हैं। जल्द ही उनकी एक बॉलीवुड फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रिलीज़ होने जा रही है। बताया जा रहा है कि इस फिल्म में इशा कोपेकर, बमन ईरानी समेत कई और अभिनेता भी शामिल हैं। फिल्म की शूटिंग इटली में हुई थी। हालांकि पवनदीप की फिल्म का नाम क्या है और फिल्म की कहानी किस पर बेस्ड, फिलहाल इसका खुलासा नहीं हो पाया है। फिल्म में पवनदीप राजन दो गाने भी गाने वाले हैं। आपको बता दें कि पवनदीप की पहली फिल्म में पवनदीप का किरदार भी कैसा होगा अभी इसका भी खुलासा नहीं हो सका है।

पवनदीप की नानी लोक गायिका कबूतरी देवी को हाल ही में लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड दिया गया है। पवन के मुताबिक उनकी नानी के गाए कुमाऊंनी गीतों में वह आज के म्यूजिक का मिश्रण कर कुछ फ्यूजन तैयार करेंगे। कुमाऊंनी गीतों को बढ़ावा देने की बात कहते पवनदीप ने कहा कि उन्होंने भी कई कुमाऊंनी गीत कंपोज किए हैं। पवनदीप राजन उत्तराखंड के चंपावत जिले के रहने वाले हैं। पवनदीप राजन ने डेढ़ साल की उम्र में अचानक थाली पर दादरा की ताल बजाई थी और अब पवनदीप राजन फिल्म निर्माता निर्देशक प्रहलाद निहलानी, गायक सोनू निगम, अदनान सामी समेत फिल्म अभिनेता गोविंदा, बॉबी देओल सहित कई नामचीन हस्तियों के साथ काम कर चुके हैं.उत्तराखंड के पवनदीप राजन एंड टीवी के शो 'द वाइस इंडिया' के विजेता बने हैं। पवनदीप राजन ने अपनी आवाज से उत्तराखंड का नाम सबकी जुबां पर ला दिया है।

वहीं पवनदीप इंडिया वॉयस ऑफ इंडिया सीजन 1 के विजेता होने के साथ – साथ प्रसिद्ध कुमाऊंनी लोकगायक सुरेश राजन के बेटे भी है। वह चंडीगढ़ के रॉक बैंड समूह से जुड़े हैं. साथ ही वो कुमाऊंनी, गढ़वाली, पंजाबी फीचर फिल्मों, एलबम आदि में भी प्लेबैक सिंगिंग करते हैं। पवनदीप राजन उत्तराखंड के चंपावत जिले के रहने वाले हैं। पवनदीप राजन ने डेढ़ साल की उम्र में अचानक थाली पर दादरा की ताल बजाई थी और अब पवनदीप राजन फिल्म निर्माता निर्देशक प्रहलाद निहलानी, गायक सोनू निगम, अदनान सामी समेत फिल्म अभिनेता गोविंदा, बॉबी देओल सहित कई नामचीन हस्तियों के साथ काम कर चुके हैं। कुल मिलाकर कहें तो पवनदीप अद्भुत प्रतिभा के धनी सिंगर हैं। अब आप उनकी आवाज में ये गीत सुनिए। अगर आपको ये गीत पसंद आए तो इस खबर को शेयर करना मत भूलिएगा। बॉलीवुड में जाने के बाद भी पवनदीप की ये उत्तराखंड के लिए खास पेशकश है।


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home