image: RBI will launch 200 rupee note in august

पीएम मोदी का बड़ा फैसला, 2000 का नोट बंद, अब अगले महीने आएगा ये वाला नोट !

Jul 26 2017 2:52PM, Writer:kapil

8 नवंबर 2016 का दिन आपको अच्छी तरह से याद होगा। ये वो दिन था जब भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश की जनता के सामने आए थे। मोदी ने ऐलान किया था कि देशभर में 500 और 1000 के नोट बंद किए जा रहे हैं। इसके साथ ही इसके बाद 2000 और 500 के नए नोट बाजार में उतारे गए थे। लेकिन इस बीच छोटे नोटों की कमी भी बाजार में दिख रही थी। और छुट्टे की परेशानी हर जगह आम हो गई थी। अब खबर मिल रही है कि RBI ने 2000 के नोट की छपाई बंद कर दी है। बताया जा रहा है कि 5 महीने से 2 हजार रुपये के नोटों की छपाई बंद कर दी गई है। आरबीआई ने 2 हजार के नोट को सिर्फ 4 महीने तक छापा था। अब सवाल ये है कि आरबीआई अब कौन सी नई करेंसी ला रहा है ? इस बारे में भी हम आपको बता रहे हैं। बताया जा रहा है कि अब 200 का नया नोट अगले महीने भारत में लॉन्च होने जा रहा है। इसके साथ ही 2000 का नोट इतिहास बन जाएगा।

एक आंकड़ा कहता है कि नोटबंदी के बाद अब तक नोटों की जो छपाई हुई है, उनमें करीब 90 फीसदी नोट 500 रुपये के हैं। पांच सौ रुपये के 14 अरब नोट नोटबंदी के बाद छापे गए। फिलहाल आरबीआई ने मैसूर की प्रेस में 200 के नए नोटों की छपाई तेज कर दी है। इसके लिए आरबीआई में तीन शिफ्ट में काम चल रहा है। रिपोर्ट कहती है कि अगले महीने 1 अरब की कीमत के 200 के नए नोट बाजार में आएंगे। एक्सपर्ट्स का कहना है कि इससे बाजार में खास तौर पर लेन देन की समस्या से निजात मिल सकेगी। बाजार में बड़े नोट काफी ज्यादा चल रहे हैं, जिस वजह से आम लोगों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसके साथ ही बताया जा रहा है कि आरबीआई लगातार इस फॉर्मूले पर काम कर रही है। 200 के नए नोट की छपाई के लिए आरबीआई के मैसूर स्थित कारखाने में नाइट शिफ्ट भी चल रही है।

नोटबंदी के बाद से 2000 रुपये के 7.4 लाख करोड़ रुपये कीमत के नोट अब तक छप चुके हैं। खुले की समस्य़ा को दूर करने के लिए आरबीआई लगातार ये काम कर रहा है। खबर पुख्ता है कि अगले महीने RBI 200 रुपये का नया नोट लॉन्च कर सकता है। आपको बता दें कि रिजर्व बैंक कैश की कमी को दूर करने के लिए अगले महीने 200 रुपये का नोट लॉन्च कर सकता है।सरकार ने 2000 रुपये के नोट की छपाई बंद जरूर की है लेकिन जो नोट पहले से मार्केट में चल रहे हैं उन पर किसी तरह की रोक नहीं है। बताया जा रहा है कि 2000 के नोट का चलन पहले की ही तरह होगा। अभी मार्केट में 2000 रुपये के नोट की कमी से कारोबारियों और ग्राहकों को नकद लेन-देन में परेशानी हो रही है। इस परेशानी को दूर करन के लिए सरकार 200 रुपये नोट उतारने का प्लान तैयार कर चुकी है। इसके अलावा सरकार देशभर में डिजिटल ट्रांजेक्शन को भी बढ़ावा देना चाहती है। यही वजह है कि 2000 के नोट की छपाई रोकी गई है।


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home