देवभूमि में T20 World Cup 2024 Final का फीवर, साधु संतों ने भोलेनाथ से मांगी टीम इंडिया की जीत
T20 World Cup 2024 Final: देवभूमि में साधु संतों ने जलाभिषेक किया, भोलेनाथ से मांगी टीम इंडिया की जीत..
Jun 29 2024 4:59PM, Writer:राज्य समीक्षा डेस्क
आज भारत और दक्षिण अफ्रीका टी20 वर्ल्ड का फाइनल है और खेल प्रेमी टीम इंडिया की जीत के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। हरिद्वार में सभी साधु संतों ने भारतीय टीम की जीत की कामना करते हुए भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया और टीम इंडिया की जीत के लिए प्रार्थना की।
India South Africa T20 Final 2024
आज वेस्टइंडीज के बारबाडोस में केंसिंग्टन ओवल स्टेडियम में भारत और दक्षिण अफ्रीका टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल होने जा रहा है जिसपर पूरी दुनिया की नजरें टिकी हुई हैं। इस फाइनल मैच को लेकर पूरा देश उत्साहित है और ऐसे में साधु संत भी भारत और साउथ अफ्रीका के मैच को लेकर काफी उत्साहित दिख रहे हैं। इसलिए आज साधु संतों द्वारा प्राचीन अवधूत मंडल आश्रम में भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया और कामना की गई कि वह भारतीय टीम पर अपनी कृपा दृष्टि बनाएं और इस बार टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में भारत की जीत दर्ज हो।
साधु संतों ने जलाभिषेक कर लिया आशीर्वाद
साधु-संतों ने कहा कि भारत विश्व गुरु बनने की राह पर अग्रसर है। उसी दिशा में आज टी20 वर्ल्ड कप में भारत की जीत इस लक्ष्य की नींव रखेगी। हमने भगवान भोलेनाथ से प्रार्थना की है और उनका जलाभिषेक किया है। हमें उम्मीद है कि भगवान भोलेनाथ हमारी मनोकामना को पूर्ण करेंगे और इस बार भारत को वर्ल्ड कप जीतने का आशीर्वाद देंगे। उन्होंने आगे कहा कि टीम इंडिया विश्व कप के फाइनल या सेमीफइनल तक तो पहुँच जाते हैं पर ट्रॉफी नहीं ला पाते इसलिए हमने इस बार कोई कसर नहीं छोड़ी है और भोलेनाथ का जलाभिषेक कर उन्हें प्रसन्न किया है और उनसे प्रार्थना की है कि टीम इंडिया इस बार विश्व कप जीते।